New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM

बल्क ड्रग पार्क योजना

बल्क ड्रग पार्कों को बढ़ावा देने की योजना को मंत्रिमंडल ने 20 मार्च, 2020 को मंजूरी दी थी। 

प्रमुख बिंदु 

  • इसका उद्देश्य देश में तीन (3) बल्क ड्रग पार्क स्थापित करना है जिससे विश्व-स्तरीय सामान्‍य अवसंरचना सुविधाओं के निर्माण के माध्यम से बल्क ड्रग्स के उत्पादन की लागत को कम किया जा सके। 
  • इससे बल्क ड्रग्स के उत्पादन में पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। 
  • केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता प्रति पार्क अधिकतम 1000 करोड़ रुपए या सामान्‍य अवसंरचना सुविधाओं (CIF) की परियोजना लागत का 70% (पूर्वोत्तर व पहाड़ी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश, जैसे- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख के मामले में 90%) तक सीमित है, जो भी कम हो। 
  • इस योजना के लिए आवंटित धनराशि 3000 करोड़ रुपए है। योजना की अवधि वित्त वर्ष 2020-2021 से वित्त वर्ष 2026-2027 तक है। 

अवसंरचना सुविधाओं का निर्माण 

  • इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सामान्‍य अवसंरचना सुविधाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जैसे कि-
    • केंद्रीय अपशिष्ट उपचार संयंत्र (CETP)
    • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
    • वर्षा जल निकासी नेटवर्क
    • सामान्य विलायक भंडारण प्रणाली, विलायक पुनर्प्राप्ति और आसवन संयंत्र
    • सामान्य वेयर हाउस
    • फ़ैक्टरी गेट पर आवश्यक ट्रांसफ़ॉर्मर के साथ समर्पित पावर सब-स्टेशन एवं वितरण प्रणाली
    • कच्चा, पीने योग्य व खनिज रहित पानी
    • भाप उत्पादन एवं वितरण प्रणाली
    • सामान्य शीतलन प्रणाली और वितरण नेटवर्क
    • सामान्य लॉजिस्टिक्‍स
    • उन्नत प्रयोगशाला परीक्षण केंद्र, ए.पी.आई. (सक्रिय फार्मास्युटिकल) की जटिल परीक्षण/अनुसंधान आवश्यकताओं के लिए भी उपयुक्त, जिसमें माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला व स्थिर चैम्‍बर शामिल हैं
    • आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र
    • सुरक्षा/खतरनाक संचालन लेखा परीक्षा केंद्र और
    • उत्कृष्टता केंद्र आदि। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X