कार्बन कैप्चर और भंडारण

प्रारम्भिक परीक्षा – कार्बन कैप्चर और भंडारण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र – 3 

संदर्भ 

ब्रिटेन ने शुद्ध शून्य लक्ष्य (net zero goals) को प्राप्त करने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को  कैप्चर और भंडारण करने की परियोजना को मंजूरी दी ।

सीसीएस क्या है? (carbon capture and storage)

carbon

  • यह  एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें औद्योगिक स्रोतों से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)  उत्सर्जन को अलग करके उपचारित किया जाता है साथ ही,दीर्घकालिक भंडारण किया  जाता है।
  • कार्बन कैप्चर और भंडारण के दो मुख्य प्रकार हैं-

(a) प्वाइंट-सोर्स कार्बन कैप्चर के तहत स्रोत से ही उत्पादित CO2 को कैप्चर करता है जैसे – स्मोकस्टैक
(b) डायरेक्ट एयर कैप्चर (DAC) के द्वारा कार्बन को वायुमंडल से बाहर निकाला जाता है ।

  • यह  तकनीकी   1970 के दशक से काम कर रही  है, जिसमें 200 मिलियन टन से अधिक CO2 को वैश्विक स्तर पर भूमिगत रूप  से  संग्रहीत  किया गया है।

CCS की उपयोगिता:

  • जलवायु परिवर्तन के हानिकारक प्रभावों  तथा वायुमंडल से CO2 मात्रा को कम करना।
  • कार्बन कैप्चर तकनीकी  औद्योगिक उत्सर्जन एवं  ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करेगा।
  • ग्रीन हॉउस के तहत फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये पौधों और मिट्टी में CO2 का संचय करना।
  • पेरिस समझौते के जलवायु लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद कर सकता है।
  • यह प्रौद्योगिकी जीवाश्म ईंधन कंपनियों को लंबे समय तक काम करने में सक्षम बनाती है ।

चुनौतियाँ:

  • कार्बन कैप्चर महँगी प्रक्रिया है।
  • CO2 को व्यावसायिक महत्त्व के उपयोगी रसायनों में परिवर्तित करना जटिल है ।
  • CO2 की विशाल मात्रा की तुलना में कार्बन कैप्चर और भंडारण सीमित है।
  • परिवहन के दौरान रिसाव की समस्या ।

 CCS कैसे काम करता है?

  • सबसे पहले CO2 को औद्योगिक प्रक्रियाओं या बिजली उत्पादन के दौरान उत्पादित अन्य गैसों से अलग किया जाता है।
  •  कैप्चर करने के बाद इसे संपीड़ित किया जाता है और पाइपलाइनों के माध्यम से भंडारण के लिए  ले जाया जाता है। 
  • उसके बाद इसे  भंडारण के लिए भूमिगत चट्टानों में  आमतौर पर 1 किमी (0.62 मील) या उससे अधिक नीचे जमीन के अंदर डाल दिया जाता है।

आगे की राह 

  • इस तकनीकी  को इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए प्रोत्साहन की जरूरत है।
  • हरित इस्पात और हरित सीमेंट के लिए सब्सिडी की आवश्यकता है, क्योंकि यही वास्तव में उन लोगों को प्रेरित करेगा जो सीसीएस के विकास में तेजी ला सकते हैं।

प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. कार्बन कैप्चर और भंडारण  एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें औद्योगिक स्रोतों से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)  उत्सर्जन को अलग करके उपचारित किया जाता है।
  2. कार्बन कैप्चर तकनीकी जलवायु परिवर्तन के हानिकारक प्रभावों को कम करने तथा  वायुमंडल से CO2  मात्रा को बढ़ा सकता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2  

(c) केवल 1 और 2 

(d) न तो 1 , न ही 2 

उत्तर: (a)  

मुख्य परीक्षा प्रश्न : कार्बन कैप्चर और भंडारण तकनीकी  जलवायु परिवर्तन  तथा ग्रीन  हॉउस से जुड़ी चुनौतियों का समाधान कर सकती है। टिप्पणी कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT