New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

आपदा रोधी अवसंरचना के लिये गठबंधन 

(मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र-3 : आपदा और आपदा प्रबंधन।)

संदर्भ

हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा रोधी अवसंरचना के लिये गठबंधन (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure : CDRI) को अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में श्रेणीबद्ध करने और सी.डी.आर.आई. के साथ मुख्यालय समझौते पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी, ताकि गठबंधन को संयुक्त राष्ट्र (विशेषाधिकार और उन्मुक्ति) अधिनियम, 1947 के तहत अपेक्षित छूट, उन्मुक्ति और विशेषाधिकार दिये जा सकें। 

समझौते के लाभ 

  • इस समझौते से सी.डी.आर.आई. को एक स्वतंत्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी पहचान प्राप्त होगी, ताकि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से पूरा कर सके। 
  • आपदा जोखिम के प्रति संवेदनशी अन्य देशों में विशेषज्ञों को नियुक्त करना तथा इसी तरह के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सदस्य देशों के विशेषज्ञों को भारत लाना। 
  • सी.डी.आर.आई. गतिविधियों के लिये विश्व स्तर पर धन नियोजित करना और सदस्य देशों से योगदान प्राप्त करना।
  • देशों को उनकी आपदा एवं जलवायु जोखिम के अनुसार अवसंरचना विकसित करने में सहायता के लिये तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध कराना।
  • सतत विकास लक्ष्यों, पेरिस जलवायु समझौते और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिये सेंडाई फ्रेमवर्क को ध्यान में रखते हुए वर्तमान और भविष्य की अवसंरचना को आपदा एवं जलवायु के अनुकूल बनाने हेतु सदस्य देशों को अपनी प्रणाली के उन्नयन में हर संभव समर्थन प्रदान करना।
  • अपने देश में आपदा रोधी अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का लाभ उठाना। 
  • भारतीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों के साथ-साथ अवसंरचना का विकास करने वालों को वैश्विक विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करना। 

सी.डी.आर.आई.

  • उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सी.डी.आर.आई. को 23 सितंबर, 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्य शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था। 
  • यह राष्ट्रीय सरकारों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और कार्यक्रमों, बहुपक्षीय विकास बैंकों और वित्तपोषण व्यवस्थाओं, निजी क्षेत्र, शैक्षणिक और ज्ञान संस्थानों की एक वैश्विक साझेदारी है, जिसका उद्देश्य जलवायु और आपदा जोखिमों के लिये अवसंरचना प्रणालियों की सहनीयता को बढ़ावा देना है तथा सतत विकास सुनिश्चित करना है।
  • इस गठबंधन के सदस्यों में 31 देश, 06 अंतर्राष्ट्रीय संगठन और 02 निजी क्षेत्र के संगठन सदस्यों के रूप में शामिल हैं। 

निष्कर्ष  

स्पष्ट है कि सी.डी.आर.आई. के द्वारा सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में आपदाओं से निपटने हेतु क्षमताओं और व्यवस्थाओं के निर्माण में मदद मिलेगी, ताकि आपदा रोधी अवसंरचना के विकास का समर्थन किया जा सके। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR