New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

संविधान दिवस

  • भारतीय संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।
  • 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। 
  • वर्ष 2015 में संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। 
  • इस वर्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती थी। 
  • इनको श्रद्धांजली देने के लिए इसी वर्ष संविधान दिवस मनाने का फैसला किया गया। 
  • ये फैसला सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने लिया।

महत्व

  • यह दिन संविधान निर्माण के प्रयासों और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
  • यह दिन हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को याद दिलाता है।
  • यह नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है।

भारतीय संविधान के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • संविधान सभा का गठन
    • कैबिनेट मिशन योजना (1946) के तहत 
  • स्थापना:  6 दिसम्बर 1946  
  • पहली बैठक: 9 दिसम्बर 1946
  • कुल सदस्य: 389 (ब्रिटिश भारत: 292, रियासतें: 93, मुख्य आयुक्त प्रदेश: 4)
  • पाकिस्तान के विभाजन के बाद सदस्य संख्या घटकर 299 रह गई
  • संविधान निर्माण अवधि : 9 दिसंबर, 1946 से 26 नवंबर, 1949 तक (2 वर्ष, 11 माह एवं 18 दिन)
  • संविधान को अंगीकृत करने की तिथि: 26 नवम्बर 1949
  • संविधान सभा की अंतिम बैठक:  24 जनवरी 1950
  • पूर्ण रूप से संविधान लागू होने की तिथि : 26 जनवरी, 1950
  • संविधान के जनक : डॉ. भीमराव अम्बेडकर
  • संविधान के लेखक : प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा (हिंदी एवं अंग्रेजी में दो मूल प्रतिलिपियां)
  • संविधान के चित्रकार : नंद लाल बोस
  • मूल संरचना सिद्धांत की स्थापना : केशवानंद भारती वाद (1973)
  • भारतीय संविधान सभा में मूलत: 15 महिलाएँ, 26 अनुसूचित जाति एवं 33 अनुसूचित जनजाति के सदस्य शामिल थे। 

भारतीय संविधान – MCQs

1. भारतीय संविधान सभा का गठन किस योजना के तहत किया गया था ?

A. माउंटबेटन योजना

B. कैबिनेट मिशन योजना

C. वेवेल योजना

D. अगस्त प्रस्ताव 

2. संविधान सभा की स्थापना कब हुई थी ?

A. 9 दिसम्बर 1946

B. 26 जनवरी 1950

C. 6 दिसम्बर 1946

D. 15 अगस्त 1947 

3. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ? 

A. 6 दिसम्बर 1946

B. 9 दिसम्बर 1946

C. 11 नवम्बर 1949

D. 26 नवम्बर 1949

4. संविधान निर्माण की कुल अवधि कितनी थी ?

A. 2 वर्ष 10 माह 18 दिन

B. 3 वर्ष 1 माह

C. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

D. 2 वर्ष 5 माह 

5. भारतीय संविधान कब अंगीकृत (Adopt) किया गया ?

A. 26 जनवरी 1950

B. 15 अगस्त 1947

C. 24 जनवरी 1950

D. 26 नवम्बर 1949 

6. भारतीय संविधान पूर्ण रूप से कब लागू हुआ?

A. 9 दिसम्बर 1946

B. 15 अगस्त 1947

C. 24 जनवरी 1950

D. 26 जनवरी 1950

7. संविधान का जनक किसे कहा जाता है ?

A. जवाहरलाल नेहरू

B. सरदार पटेल

C. डॉ. भीमराव अम्बेडकर

D. राजेन्द्र प्रसाद 

8. भारतीय संविधान के लेखक (Calligrapher) कौन थे ?

A. नंदलाल बोस

B. प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा

C. बी.एन. राव

D. एच.वी. कामथ 

9. संविधान की मूल प्रतियों को चित्रित (Illustrate) किसने किया था?

A. अमृता शेरगिल

B. नंदलाल बोस

C. अबनींद्रनाथ टैगोर

D. रवि वर्मा

10. संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी ?

A. 10

B. 12

C. 15

D. 20

उत्तर 

1.  B  2.3.4.5.6. D  7. C  8.9. 10. C

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR