New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

एंटिटी लॉकर

डिजिलॉकर की सफलता के आधार पर सरकार ने ‘एंटिटी लॉकर’ (Entity Locker) नामक एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया है, जिसका उद्देश्य व्यवसायिक एवं संगठनात्मक दस्तावेजों के प्रबंधन व सत्यापन को सुव्यवस्थित करना है।

एंटिटी लॉकर के बारे में 

  • विकास : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) द्वारा 
  • कार्य : सुरक्षित, क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म निगमों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs), ट्रस्टों, स्टार्टअप्स व सोसायटियों सहित विविध प्रकार की संस्थाओं की जरूरतों को पूरा करना 

एंटिटी लॉकर की विशेषता 

  • एंटिटी लॉकर विभिन्न सरकारी एवं विनियामक प्रणालियों के साथ सहजता से एकीकृत करने के लिए उन्नत तकनीक का प्रयोग है। 
    • इसकी प्रमुख विशेषताओं में सरकारी डाटाबेस तक वास्तविक समय की पहुँच, सुरक्षित रूप से सूचना साझाकरण के लिए सहमति-आधारित तंत्र, आधार-प्रमाणित व भूमिका-आधारित पहुँच और कानूनी रूप से मान्य डिजिटल हस्ताक्षर शामिल हैं। 
  • इसमें उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित दस्तावेज़ हैंडलिंग के लिए 10 जीबी एन्क्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज भी प्रदान किया गया है।

एंटिटी लॉकर का महत्व 

  • भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के हिस्से के रूप में यह प्लेटफ़ॉर्म डिजिटल गवर्नेंस को बेहतर बनाने और व्यापार करने में आसानी को सुविधाजनक बनाने के केंद्रीय बजट 2024-25 के लक्ष्यों के अनुरूप है। 
  • इससे प्रशासनिक कार्यों को कम करने, प्रसंस्करण समय में कटौती करने और व्यवसायों के लिए परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
  • एंटिटी लॉकर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (MCA), वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (GSTN) और विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) जैसी प्रणालियों से सहजता से जुड़ता है, जिससे आवश्यक दस्तावेजों तक तुरंत पहुँच मिलती है। 
  • यह दस्तावेज़-संबंधी गतिविधियों पर नज़र रखने, दस्तावेज़ की सुरक्षा बढ़ाने और प्रोसेसिंग में देरी को समाप्त करके पारदर्शिता व जवाबदेही भी सुनिश्चित करता है।
  • यह प्लेटफ़ॉर्म कई अनुप्रयोगों का समर्थन करता है, जैसे कि खरीद पोर्टल पर विक्रेता सत्यापन, एम.एस.एम.ई. ऋण अनुमोदन में तेज़ी लाना, एफ.एस.एस.ए.आई. (FSSAI) अनुपालन को सुविधाजनक बनाना और जी.एस.टी.एन. (GSTN), एम.सी.ए. और निविदा प्रक्रियाओं के साथ पंजीकरण को सुव्यवस्थित करना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR