New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

उड़ान योजना

संदर्भ 

  • हाल ही में सरकार ने अपने प्रमुख क्षेत्रीय विमानन संपर्क कार्यक्रम उड़ान योजना के विस्तारित रूप को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना का कुल बजट 28,840 करोड़ निर्धारित किया गया है, जो पहले की तुलना में लगभग छह गुना अधिक है।
  • संशोधित योजना केवल हवाई अड्डों के पुनर्निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उनके संचालन और रखरखाव के लिए निरंतर वित्तीय सहायता देने का भी प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई अड्डों को लंबे समय तक सुचारु रूप से संचालित करना और उनकी उपयोगिता को बनाए रखना है। 

प्रमुख नीतिगत बदलाव 

सब्सिडीगत बदलाव 

  • संशोधित योजना के तहत एक बड़ा बदलाव यह किया गया है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के चुनिंदा मार्गों पर एयरलाइनों को मिलने वाली सब्सिडी की अवधि तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है। इसका उद्देश्य उन मार्गों को पुनर्जीवित करना है जो कम उपयोग के कारण बंद हो गए थे। अब सब्सिडी हवाई किराए में शामिल शुल्क के बजाय सीधे सरकारी खजाने से प्रदान की जाएगी।

हवाई अड्डों का पुनर्विकास और विस्तार

  • क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए, योजना के अंतर्गत आठ वर्षों में 12,159 करोड़ की लागत से निष्क्रिय हवाई पट्टियों पर 100 हवाई अड्डों का पुनर्विकास किया जाएगा। 
  • इसके अलावा, कम यातायात वाले हवाई अड्डों के संचालन और रखरखाव के लिए भी सहायता दी जाएगी। इसके तहत: 
    • प्रति हवाई अड्डा 3.06 करोड़ तक 
    • प्रति हेलीपोर्ट/जल हवाई अड्डा 90 लाख तक 
  • इस मद में कुल 2,577 करोड़ खर्च किए जाएंगे और लगभग 441 हवाई अड्डों को शामिल किया जाएगा। 

दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधार 

  • दूरदराज और दुर्गम इलाकों में अंतिम-मील कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक हेलीपैड पर 15 करोड़ खर्च होंगे, जिससे कुल निवेश 3,661 करोड़ तक पहुंचेगा। 

उड़ान योजना के बारे में 

  • उड़ान योजना 21 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई थी ; पहली उड़ान शिमला और दिल्ली के बीच 27 अप्रैल 2017 को संचालित हुई थी ।
  • भारत भर में 90 हवाई अड्डों (जिनमें 2 जल हवाई अड्डे और 15 हेलीपोर्ट शामिल हैं) को जोड़ने वाले 625 उड़ान मार्गों को चालू किया जा चुका है। 
  • उड़ान योजना के तहत किफायती क्षेत्रीय हवाई यात्रा से 1.49 करोड़ से अधिक यात्रियों को लाभ हुआ है।
  • भारत के हवाई अड्डों का नेटवर्क 2014 में 74 हवाई अड्डों से बढ़कर 2024 में 159 हवाई अड्डे हो गया, जो एक दशक में दोगुने से भी अधिक है। कम सुविधा प्राप्त और दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए व्यवहार्यता अंतर निधि (वीजीएफ) के रूप में 4,023.37 करोड़ का वितरण किया गया।
  • उड़ान ने क्षेत्रीय पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और व्यापार को मजबूत किया, जिससे दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में आर्थिक विकास को गति मिली।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR