डायनासोर युगीन ड्रैगनफ्लाई के जीवाश्म की खोज

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)

संदर्भ

हाल ही में कनाडा के अल्बर्टा में डायनासोर प्रोविंशियल पार्क में डायनासोर युग (Cretaceous Period) की एक ड्रैगनफ्लाई (Dragonfly) का जीवाश्म (Fossil) मिला है। यह कनाडा में डायनासोर युग के चट्टानों में मिला पहला ड्रैगनफ्लाई का जीवाश्म है।

ड्रैगनफ्लाई जीवाश्म की हाल की खोज

  • प्रकाशन: यह अध्ययन कैनेडियन जर्नल ऑफ अर्थ साइंसेज (Canadian Journal of Earth Sciences) में प्रकाशित हुआ। 
  • खोज के बारे में: वर्ष 2023 में, मैकगिल यूनिवर्सिटी के एक क्षेत्रीय अध्ययन के दौरान यह जीवाश्म खोजा गया था। 
  • आयु: यह जीवाश्म डायनासोर पार्क फॉर्मेशन में पाया गया, जो 7.5 करोड़ साल पुराना है। 
  • नई प्रजाति: इस जीवाश्म को एक नई प्रजाति के रूप में पहचाना गया और इसका नाम कोर्डुआलाडेंसा एकॉर्नी (Cordualadensa acorni) रखा गया। 
  • नामकरण: इसका नाम अल्बर्टा यूनिवर्सिटी के कीटविज्ञानी (Entomologist) जॉन एकॉर्न (John Acorn) के सम्मान में रखा गया, जिन्होंने अल्बर्टा की प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा दिया। 
  • नया परिवार: इसकी अनूठी संरचना (Unique Anatomy) के कारण एक नया परिवार कोर्डुआलाडेंसिडे (Cordualadensidae) भी बनाया गया।

इसे भी जानिए!

"डायनासोर युग", या मेसोज़ोइक युग, लगभग 25.2 करोड़ से 6.6 करोड़ वर्ष पूर्व तक फैला हुआ है, जिसमें ट्राइऐसिक, जुरासिक और क्रेटेशियस काल शामिल हैं। डायनासोर पहली बार ट्राइऐसिक काल में प्रकट हुए और 16.5 करोड़ वर्षों से भी अधिक समय तक पृथ्वी पर छाए रहे। 6.6 करोड़ वर्ष पूर्व क्रेटेशियस काल के अंत में, संभवतः उल्कापिंड के प्रभाव से हुई एक सामूहिक विलुप्ति की घटना के कारण उनका अस्तित्व समाप्त हो गया।

खोज का महत्त्व

  • यह खोज ड्रैगनफ्लाई के विकास में 3 करोड़ वर्षों के अंतर को पूरा करती है। 
  • यह जीवाश्म उत्तरी अमेरिका में कैविलाबियाटा (Cavilabiata) समूह की पहली प्रजाति है।
  • यह हमें 7.5 करोड़ साल पहले कनाडा के पर्यावरण के बारे में नई जानकारी देता है। 
  • इस खोज ने डायनासोर पार्क के कीट इतिहास को दोगुना कर दिया, क्योंकि पहले केवल एक सूक्ष्म एफिड (Aphid) का जीवाश्म मिला था। 
  • यह नई संरक्षण विधि इंप्रेशन जीवाश्म (Impression Fossils) को भी दर्शाता है।
  • इंप्रेशन जीवाश्म के संरक्षण की विधि संपीडन के अंतर्गत आती है, जहाँ उच्च दाब के कारण जीव के कोमल ऊतक और कार्बनिक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं, और केवल एक चपटी छाप या दबा हुआ निशान चट्टान पर रह जाता है। 

ड्रैगनफ्लाई के बारे में

  • ड्रैगनफ्लाई का वैज्ञानिक नाम ओडोनाटा (Odonata) है। 
  • यह कैविलाबियाटा समूह (Cavilabiata order) का हिस्सा है। 
  • ड्रैगनफ्लाई दो मुख्य प्रकार की होती हैं:
    1. सच्ची ड्रैगनफ्लाई (True Dragonflies): बड़े पंख और मजबूत उड़ान।
    2. डैम्सलफ्लाई (Damselflies): पतले शरीर और नाजुक पंख।

विशेषताएँ

  • ड्रैगनफ्लाई की आँखें बहुत बड़ी होती हैं और वे लगभग 360° तक देख सकते हैं।
  • इनके दो जोड़े पंख (Wings) होते हैं, जिनकी मदद से यह बहुत तेजी से उड़ सकते हैं।
  • ये तालाब, झील और नदियों जैसे जलस्रोतों के पास रहते हैं क्योंकि इनके लार्वा (Larvae) पानी में पनपते हैं।

पर्यावरण में भूमिका

  • ड्रैगनफ्लाई मच्छरों और अन्य छोटे कीटों को खाकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं।
  • ये खाद्य श्रृंखला का अहम हिस्सा हैं और पक्षियों तथा मछलियों के लिए भोजन का स्रोत भी हैं।

चुनौतियाँ

  • जलवायु परिवर्तन और जलस्रोतों का प्रदूषण ड्रैगनफ्लाई की प्रजातियों को खतरे में डाल रहे हैं।
  • वनों की कटाई और शहरीकरण से इनके आवास नष्ट हो रहे हैं।

आगे की राह

  • जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए जलस्रोतों और प्राकृतिक आवासों की रक्षा जरूरी है।
  • वैज्ञानिक अनुसंधान और जीवाश्म खोज  से हमें पृथ्वी के विकासक्रम और पर्यावरणीय बदलावों को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।
  • ड्रैगनफ्लाई जैसी प्रजातियों की सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.