New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

 चर्चा में क्यों? 

  • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने यह घोषणा की कि भारत ने जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त कर लिया है। 
  • यह घोषणा नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद की गई।

largest-economy

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़े:

  • भारत की सांकेतिक जीडीपी (Nominal GDP): 4.187 ट्रिलियन डॉलर है।
  • जापान की सांकेतिक जीडीपी: 4.186 ट्रिलियन डॉलर है।
  • भारत 2027-28 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • तब भारत की जीडीपी लगभग 5.5 से 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

 भारत की आर्थिक यात्रा (2014 से 2025 तक):

वर्ष

भारत की GDP (ट्रिलियन डॉलर में)

2014

2.03 ट्रिलियन डॉलर

2025

4.187 ट्रिलियन डॉलर

  • मात्र 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था लगभग दोगुनी हो गई है। 
  • प्रमुख कारण:
    • तेज आर्थिक वृद्धि दर (6-7% प्रति वर्ष)
    • बड़ी युवा आबादी और श्रम शक्ति
    • डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, और PLI स्कीम्स जैसी सरकारी योजनाएं
    • सेवा क्षेत्र और IT उद्योग में वैश्विक नेतृत्व
    • निर्माण, बुनियादी ढांचा और ई-कॉमर्स में विस्तार

भारत और जापान की तुलना:

बिंदु

भारत

जापान

जनसंख्या

~140 करोड़

~12.5 करोड़

जीडीपी (2025)

4.187 ट्रिलियन डॉलर

4.186 ट्रिलियन डॉलर

आर्थिक वृद्धि दर

~6.5%

~1% से कम

आयु संरचना

युवा

वृद्ध आबादी

 

प्रश्न. भारत ने किस देश को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त किया है?

(a) जर्मनी

(b) फ्रांस

(c) जापान

(d) ब्रिटेन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR