New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

इंदौर और उदयपुर यूनेस्को के वेटलैंड सिटी में शामिल

चर्चा में क्यों?

  • यूनेस्को के रामसर सम्मेलन में इंदौर और उदयपुर को वेटलैंड सिटी के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता और दर्जा प्रदान किया गया है।
  • इंदौर और उदयपुर अब दुनिया के चुनिंदा 31 वेटलैंड सिटीज में शामिल हो गए हैं।

Wetland-City

इंदौर और उदयपुर क्यों चुने गए?

  • इंदौर:
    • इंदौर को 'स्वच्छ भारत अभियान' में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। 
    • शहर ने अपने जल निकायों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए कई पहल की हैं।
  • उदयपुर:
    • झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर ने अपनी झीलों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
    • शहर ने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपनी झीलों को पुनर्जीवित किया है।

वेटलैंड सिटी:

  • वेटलैंड सिटी वे शहर होते हैं जो अपने जल संसाधनों, झीलों और आर्द्रभूमियों के संरक्षण और समग्र प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
  • ये शहर न केवल अपने नागरिकों बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण बनते हैं कि कैसे शहरी विकास का पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।
  • यूनेस्को ने 2015 में रामसर कन्वेंसन की 12वीं कांफ्रेंस आफ पार्टीज में वेटलैंड सिटी की मान्यता के कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
  • इसका उद्देश्य उन शहरों को सम्मान और स्वीकार्यता देने की है, जो अपनी नम भूमि और प्राकृतिक जलस्त्रोतों के साथ जुड़े संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए गंभीर हैं और सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं।

 संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO):

UNESCO

  • यह संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी है। 
  • इसकी स्थापना 16 नवंबर, 1945 को हुई थी।
  •  इसका उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से देशों के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत करना है।
  • इसका मुख्यालय पेरिस में है।

यूनेस्को का रामसर सम्मेलन:

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि है जिस पर वर्ष 1971 में ईरान के रामसर शहर में हस्ताक्षर हुए थे।
  • इसे आर्द्रभूमि पर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसका उद्देश्य आर्द्रभूमियों का संरक्षण करना और उनका विवेकपूर्ण इस्तेमाल करना है।
  • यह कन्वेंशन दिसंबर 1975 में लागू हुआ था।
  • भारत ने 1 फ़रवरी, 1982 को इस पर हस्ताक्षर किए थे।
  • प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को दुनिया भर में आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न. यूनेस्को के रामसर सम्मेलन में इंदौर और उदयपुर को किस दर्जे से सम्मानित किया गया है?

(a) स्मार्ट सिटी

(b) वेटलैंड सिटी

(c) सांस्कृतिक धरोहर सिटी

(d) हरित सिटी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR