New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

आईपी कैटलिस्ट पहल

संदर्भ 

  • हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में "पेटेंट से उत्पाद तक: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी में बौद्धिक संपदा के व्यावसायीकरण को गति देना" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। उद्घाटन सत्र के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री एस. कृष्णन द्वारा आईपी कैटलिस्ट पहल और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म (https://cipie.in) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 

आईपी कैटलिस्ट पहल के बारे में 

  • सीडीएसी पुणे द्वारा कार्यान्वित की जा रही आईपी कैटलिस्ट पहल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से एक व्यापक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो अनुसंधान और आईपी निर्माण से लेकर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यावसायीकरण और बाजार में तैनाती तक संपूर्ण नवाचार व्यवस्था का समर्थन करता है। 
  • इसका उद्देश्य मंत्रालय के संगठनों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, शैक्षणिक जगत और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा देकर सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान एवं विकास और उद्योग द्वारा इसके उपयोग के बीच के अंतर को कम करना है।

प्रमुख विशेषताएं और समर्थन  

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय संगठनों और अनुदान प्राप्तकर्ता संस्थानों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार दाखिल करने हेतु वित्तीय सहायता देना।
  • स्टार्टअप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट दाखिल करने में सहायता करना। 
  • प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण और बौद्धिक संपदा सहायता सेवाओं तक एकीकृत डिजिटल पहुँच सुनिश्चित करना। 
  • पूर्व-कला खोज और बौद्धिक संपदा सलाहकार सेवाएं प्रदान करना। 
  • प्रौद्योगिकी तत्परता और परिपक्वता मूल्यांकन करना। 
  • बौद्धिक संपदा मूल्यांकन और व्यावसायीकरण में सहायता करना। 
  • प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और लाइसेंसिंग सुविधा देना। 
  • उद्योग-अकादमिक-स्टार्टअप सहयोग के अवसर प्रदान करना। 
  • सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित प्रौद्योगिकियों और स्वदेशी समाधानों तक पहुँच बढ़ाना। 
  • प्रोटोटाइप से उत्पाद विकास और बाजार में तैनाती के लिए सहायता करना। 

प्लेटफ़ॉर्म (cipie.in) के बारे में  

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म https://cipie.in बौद्धिक संपदा और व्यावसायीकरण सहायता सेवाओं के लिए एक एकीकृत ऑनलाइन गेटवे के रूप में कार्य करेगा। 
  • यह सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय समर्थित अनुसंधान एवं विकास पहलों के माध्यम से विकसित प्रौद्योगिकियों के राष्ट्रीय डिजिटल भंडार के रूप में भी कार्य करेगा, जिससे स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्योगों को स्वदेशी प्रौद्योगिकियों की पहचान करने और सहयोग के अवसरों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR