New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

"लाइफ इन मिनिएचर" परियोजना

भूमिका

  • हाल ही में, भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सैकड़ों लघुचित्रों को सम्पूर्ण विश्व के लिये ऑनलाइन प्रस्तुत करने हेतु “लाइफ इन मिनिएचर” परियोजना की शुरुआत नई दिल्ली में की गई।
  • यह संस्कृति मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय और गूगल आर्ट्स एंड कल्चर की एक संयुक्त परियोजना है। डिजिटल इंडिया पहल की महत्ता और भारत की विरासत के संरक्षण में प्रौद्योगिकी की भूमिका को रेखांकित करने वाली यह पहल भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्य बिंदु

  • परियोजना में मशीन लर्निंग, संवर्धित वास्तविकता (Augmented Reality) और हाई डेफिनिशन रोबोट कैमरों के साथ डिजिटलीकरण जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर विशेष तरीके से कला के इन विशेष कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • गूगल आर्ट्स एंड कल्चर ऐप पर ऑनलाइन दर्शक पारम्परिक भारतीय वास्तुकला के साथ डिज़ाइन की गई पहली ऑगमेंटेड रियलिटी-संचालित आर्ट गैलरी का अनुभव कर सकते हैं और एक विशाल वर्चुअल स्पेस की अनंत सम्भावनाओं की खोज कर सकते हैं तथा लघु चित्रों का चयन कर सकते हैं।
  • प्रदर्शित की गई कलाकृतियाँ मानव जीवन से जुड़े पाँच सार्वभौमिक विषयों प्रकृति, प्रेम, उत्सव, विश्वास और शक्ति के साथ प्रस्तुत की गई हैं।
  • इस परियोजना का एक और मुख्य आकर्षण मशीन लर्निंग-आधारित एल्गोरिदम है, जो ऑनलाइन लाए गए चित्रों के संग्रह से जुड़ा है, ताकि उपयोगकर्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा निर्देशित इन अनुपम लघु चित्रों का पता लगा सकें।
  • उपयोगकर्ता "लाइफ इन मिनिएचर" के साथ कुछ ही क्लिक में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रसिद्ध लघु चित्रों के संग्रह, जैसे रामायण, रॉयल गाथा, पहाड़ी शैली के चित्रों को सम्पूर्ण विवरण के साथ देख सकते हैं।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय के बारे में :

  • भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाला राष्ट्रीय संग्रहालय देश का एक प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान है।
  • राष्ट्रीय संग्रहालय में वर्तमान में भारतीय और विदेशी मूल दोनों की 2,00,000 पुरातन और कलात्मक वस्तुएँ हैं, जो भारतीय और विदेशी दोनों मूल की सांस्कृतिक विरासत के 5,000 से अधिक वर्षों का प्रतिबिम्ब हैं। वर्तमान महामारी के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगंतुक राष्ट्रीय संग्रहालय से जुड़ रहे हैं।

गूगल आर्ट्स एंड कल्चर

गूगल आर्ट्स एंड कल्चर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति साझेदार सांस्कृतिक संगठनों के 2,000 से अधिक संग्रहालयों की कलात्मक एवं सांस्कृतिक कलाकृतियों के संग्रह को देख सकता है। यह कला, इतिहास और दुनिया के अजूबों का पता लगाने का एक शानदार तरीका है। गूगल आर्ट्स एंड कल्चर ऐप आई.ओ.एस. और एन्ड्रॉइड पर मुफ्त उपलब्ध है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X