New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बिहार के मखाने को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के मखाने को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में 'ग्लोबल पासपोर्ट' अर्थात् हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) कोड प्रदान किया गया है।

मखाना को मिला ग्लोबल पासपोर्ट:

  • बिहार के मिथिला मखाना को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए HS कोड प्रदान किया गया है। 
  • यह कोड मखाना के प्रकारों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं,
    • इससे अब यह विशेष उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक मान्यता प्राप्त पहचान के साथ निर्यात किया जा सकेगा।

HS कोड की तीन श्रेणियाँ:

श्रेणी

मखाना उत्पाद

HS कोड

1.

पॉप मखाना 

20081921

2.

मखाना पाउडर/आटा

20081922

3.

अन्य मखाना उत्पाद

20081929

  • इन कोड्स के माध्यम से सीमा शुल्क अधिकारी मखाना की सही पहचान कर उचित कर और प्रक्रिया निर्धारित कर सकेंगे।

क्या होता है HS कोड?

  • HS (Harmonized System) कोड एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रणाली है।
  • इसे विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) द्वारा तैयार किया गया है।
  • इसका प्रयोग निर्यात-आयात के लिए वस्तुओं की पहचान,वर्गीकरण और टैक्स निर्धारण हेतु किया जाता है।
  • भारत में यह कोड 8 अंकों का होता है,जो सीमा शुल्क और GST प्रणाली में भी उपयोगी होता है।

बिहार में मखाना की खेती

  • मखाना की खेती मुख्यतः बिहार राज्य में होती है।
  • भारत में कुल मखाना उत्पादन का 85% हिस्सा बिहार से आता है।
  • दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार मुख्य उत्पादक जिले हैं।
  • यह फसल तालाबों और स्थिर जल में उगाई जाती है।
  • मखाना का वैज्ञानिक नाम Euryale ferox है।
  • बीज बोने का समय अप्रैल-मई होता है।
  • कटाई सितंबर-अक्टूबर में की जाती है।
  • 1 हेक्टेयर में लगभग 1.5 से 2 टन मखाना बीज की उपज होती है।
  • पॉप मखाना की पैदावार 300-400 किग्रा प्रति हेक्टेयर होती है।
  • यह एक जलीय फसल है, जिसे पानी की सतह पर उगाया जाता है।
  • मिथिला मखाना को 2022 में GI टैग मिला।
  • 2024 में मखाना को अंतरराष्ट्रीय HS कोड (ग्लोबल पासपोर्ट) मिला।
  • मखाना का उपयोग नाश्ते, उपवास, औषधीय प्रयोग और प्रसाद में होता है।
  • इससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है और निर्यात को बढ़ावा मिला है।
  • सरकार आत्मनिर्भर भारत और कृषि निर्यात नीति के तहत इसे प्रोत्साहन दे रही है।

प्रश्न. मिथिला मखाना को अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु किस प्रणाली के तहत कोड प्रदान किया गया है?

(a) जीआई कोड

(b) आईएसओ कोड

(c) एचएस (HS) कोड

(d) डब्ल्यूटीओ कोड

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR