New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM Teachers Day Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM Teachers Day Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

मेघालय ने शरद ऋतु कैलेंडर 2025 लॉन्च किया

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में मेघालय पर्यटन विभाग ने शरद ऋतु कैलेंडर 2025 का अनावरण किया है।

शरद ऋतु कैलेंडर 2025

  • इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। 
  • यह पहल मेघालय को वैश्विक सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास है।

मुख्य उद्देश्य:

  • स्थानीय अर्थव्यवस्था का संवर्धन - पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से रोजगार और निवेश को बढ़ावा।
  • सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहन - स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मंच प्रदान करना।
  • पर्यावरण-पर्यटन का विकास - प्राकृतिक स्थलों के सतत् संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना।
  • वैश्विक पहचान - मेघालय को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना।

मुख्य कार्यक्रम:

  • दैनिक संगीत कार्यक्रम - भारतीय और वैश्विक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ।
  • चेरी ब्लॉसम महोत्सव - राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और फूलों की विशिष्टता को प्रदर्शित करता है।
  • साहसिक गतिविधियाँ - कयाकिंग और मोटरस्पोर्ट्स।
  • साहित्यिक संवादसाहित्य और संस्कृति पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विचार विमर्श।

महत्व:

  • राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और कला को संरक्षित करना।
  • पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि।
  • सतत् और जिम्मेदार पर्यटन को प्रोत्साहित करना।

मेघालय के बारे में 

  • मेघालय भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक पर्वतीय राज्य है।
  • इसे ‘भारत की स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है।
  • राजधानी: शिलांग
  • सीमाएँ: उत्तर में असम और उत्तर पूर्व में त्रिपुरा व बांग्लादेश से सीमा।
  • राज्य का नाम “मेघालय” संस्कृत शब्द ‘मेघ’ (बादल) और ‘आलय’ (आवास) से बना है, अर्थात “बादलों का घर”
  • यहाँ की वर्षा अत्यधिक है, विशेषकर चेरापूंजी और मावसिनराम विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में शामिल हैं।
  • हिमालय की पूर्वी ढलान पर स्थित होने के कारण यहाँ ठंडी और नम जलवायु रहती है।

प्रश्न. किस राज्य ने शरद ऋतु कैलेंडर 2025 क्यों लॉन्च किया ?

(a) अरुणाचल प्रदेश 

(b) मणिपुर 

(c) नागालैंड 

(d) मेघालय 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X