New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

चर्चा में क्यों ?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  • इसका आयोजन 7  अगस्त 2025 से 9 अगस्त 2025 तक  किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु:

  • यह सम्मेलन प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस दौरान प्रो. एमएस स्वामीनाथन के सम्मान में स्मारक सिक्का और स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया गया।
  • सम्मेलन का उद्देश्य
    • प्रो. स्वामीनाथन के सतत एवं समतामूलक विकास में योगदान को सम्मानित करना।
    • वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को एक मंच पर लाकर सतत कृषि पर विचार-विमर्श।
    • वैश्विक कृषि नीतियों और तकनीकों को दिशा देना।
  • आयोजन से जुड़े संस्थान
    • एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF)
    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
    • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
    • राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS)
  • इस सम्मलेन की थीम है- “सदाबहार क्रांति – जैविक सुख का मार्ग” (Evergreen Revolution – The Pathway to Bio happiness)
  • प्रमुख विषयवस्तु
    • जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं सतत उपयोग
    • जलवायु-अनुकूल और पोषण-संवेदनशील कृषि पद्धतियाँ
    • समावेशी और प्रौद्योगिकी-संचालित आजीविका समाधान
    • युवाओं, महिलाओं और समुदायों की भागीदारी द्वारा विकास 

 एम. एस. स्वामीनाथन

  • हरित क्रांति के जनक
  • जन्म - 7 अगस्त 1925 - कुंभकोणम (तमिलनाडु) 
  • मद्रास कृषि कॉलेज - कृषि विज्ञान में स्नातक 
  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) -  पादप प्रजनन और आनुवंशिकी में स्नातकोत्तर 
  • यूनेस्को फ़ेलोशिप - वैगनिंगेन कृषि विश्वविद्यालय - आलू आनुवंशिकी पर शोध 
  • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर - पीएचडी 
  • वर्ष 1954 - IARI में शामिल 
  • वर्ष 1966 - मेक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ हाइब्रिड करके अधिक उत्पादकता वाले गेहूं के बीजों का विकास 
  • वर्ष 1962 -1972 - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के निदेशक 
  • वर्ष 1981 - 1985 - खाद्य और कृषि संगठन के स्वतंत्र अध्यक्ष
  • वर्ष 1984 - 1990 - IUCN (प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ) के अध्यक्ष
  • वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज़ के संस्थापक सदस्य

पुरस्कार

  • पद्मश्री - 1967
  • पद्मभूषण - 1972
  • पद्मविभूषण - 1989
  • वर्ष 1971 -  रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
  • वर्ष 1987 - विश्व खाद्य पुरस्कार
  • वर्ष 1991 - टाइलर पुरस्कार (अमेरिका)
  • वर्ष 1999 - महात्मा गांधी स्वर्ण पदक (यूनेस्को) 
  • वर्ष 2018 - विश्व कृषि पुरस्कार 

हरित क्रांति

  • शुरुआत – वर्ष 1965
  • कृषि में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग 
    • ज्यादा उपज देने वाली किस्म के बीज, ट्रैक्टर, सिंचाई की अत्याधुनिक सुविधाओं, कीटनाशक और उर्वरक का प्रयोग
  • मुख्य फसलें - गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा और मक्का
  • वैज्ञानिक विधियों से खेती
  • विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फसल उत्पादकता में वृद्धि 
  • गेंहू उत्पादन में भारत आत्मनिर्भर -  आयात कम
  • भारत में भुखमरी की समस्या समाप्त  
  • प्रति व्यक्ति खाद्यान्न उपलब्धता में वृद्धि 
  • किसानों की आय के स्तर में वृद्धि 
  • कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा

स्वामीनाथन आयोग

  • राष्ट्रीय किसान आयोग - नवंबर 2004 में एम.एस. स्वामीनाथन की अध्यक्षता में गठन 

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें

  • फ़सल उत्पादन मूल्य से पचास प्रतिशत ज़्यादा दाम किसानों को मिले
  • किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज कम दामों में प्रदान किये जाएं
  • गांवों में किसानों की मदद के लिए विलेज नॉलेज सेंटर या ज्ञान चौपाल 
  • महिला किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड 
  • किसानों के लिए कृषि जोखिम फंड - प्राकृतिक आपदाओं के आने पर किसानों को मदद 
  • फसल बीमा की सुविधा पूरे देश में हर फसल के लिए 
  • खेती के लिए कर्ज की व्यवस्था 
  • गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा का इंतज़ाम

प्रश्न. एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस वर्ष और किस तिथि को किया जा रहा है ?

(a) 7-9 जुलाई 2025

(b) 5-7 अगस्त 2024

(c) 7-9 अगस्त 2025

(d) 10-12 अगस्त 2025

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR