New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन

         चर्चा में क्यों?

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (एनसीएमएम) के शुभारंभ को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु:

  • यह मिशन आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत महत्वपूर्ण खनिजों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
  • इस मिशन के लिए सात वर्षों में 34,300 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है।
  • वित्त मंत्री ने 23 जुलाई 2024 को 2024-25 के केन्द्रीय बजट में क्रिटिकल मिनरल मिशन की स्थापना की घोषणा की थी। 
  • इस मिशन का उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है।
  • यह मिशन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए संबंधित मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगा।

मिशन के प्रमुख घटक:

  • यह मिशन देश के भीतर और अपतटीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण को गति प्रदान करेगा।
  • महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण और अंतिम उत्पादों से उनकी पुनर्प्राप्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • खनिजों से संबंधित खनन परियोजनाओं के लिए एक फास्ट ट्रैक नियामक अनुमोदन प्रक्रिया विकसित की जाएगी।
  • महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिए जाएंगे।
  • खनन से उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों से महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • खनिज प्रसंस्करण पार्कों की स्थापना की जाएगी।
  • महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को समर्थन दिया जाएगा।

क्रिटिकल मिनरल (महत्वपूर्ण खनिज):

  • इन तत्वों का उपयोग आधुनिक तकनीकों और उद्योगों में किया जाता है। 
  • उनकी उपलब्धता सीमित होती है या वे कुछ ही देशों में पाए जाते हैं।
  • इन खनिजों की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा आने से कई उद्योगों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

 क्रिटिकल मिनरल्स और उनके उपयोग:

उद्योग / क्षेत्र

प्रमुख क्रिटिकल मिनरल्स

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और बैटरी उद्योग

लिथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट

अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy)

निओडाइमियम, डिस्प्रोसियम (पवन टरबाइन, सोलर पैनल)

सेमिकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स

सिलिकॉन, गैलियम, जर्मेनियम

रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान

टाइटेनियम, नियोडाइमियम

औद्योगिक और निर्माण क्षेत्र

निकल, मैंगनीज, बॉक्साइट

प्रश्न. क्रिटिकल मिनरल मिशन की स्थापना की घोषणा किसने और कब की थी?

(a) प्रधानमंत्री   

(b) वित्त मंत्री   

(c) रक्षा मंत्री  

(d) पर्यावरण मंत्री  

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR