New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नयनामृतम 2.0

चर्चा में क्यों?

  • केरल सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहायता प्राप्त क्रॉनिक नेत्र रोग स्क्रीनिंग कार्यक्रम 'नयनामृतम 2.0' लॉन्च किया है। 
    • इस पहल के माध्यम से केरल सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में एकीकृत कर रही है। 
    • इससे राज्यभर में लोगों को उन्नत नेत्र जांच की सुविधा मिलेगी।

 प्रमुख बिंदु:

  • नयनामृतम 2.0 का उद्देश्य गंभीर नेत्र रोगों का प्रारंभिक चरण में पता लगाना है। 
  • यह दुनिया का पहला सरकारी एआई-संचालित नेत्र जांच कार्यक्रम है। 
  • केरल सरकार ने इसे रेमिडियो हेल्थ-टेक कंपनी के सहयोग से इसे शुरू किया।
  •  इसका पहला संस्करण फैमिली हेल्थ सेंटर्स (FHCs) में डायबिटिक रेटिनोपैथी की जांच पर केंद्रित था।
  • नयनामृतम 2.0 में डायबिटिक रेटिनोपैथी (DR) के साथ ग्लूकोमा (काला मोतिया) और आयु-संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन (AMD) जैसी बीमारियों की भी  पहचान  संभव होगी।
  • अब यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, तालुक अस्पतालों और जिला अस्पतालों में भी लागू किया गया है। 

नेत्र रोग:

ग्लूकोमा (काला मोतिया):

  • यह एक दीर्घकालिक नेत्र रोग है, जिसमें नेत्र की ऑप्टिक तंत्रिका क्षतिग्रस्त हो जाती है और दृष्टि हानि हो सकती है। 
  • यह आमतौर पर आंखों के अंदरूनी दबाव (इंट्रा-ओक्युलर प्रेशर - IOP) बढ़ने के कारण होता है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी:

  • यह एक गंभीर नेत्र रोग है, जो मधुमेह (डायबिटीज) के कारण उत्पन्न होता है।
  • यदि समय पर इलाज न किया जाए तो यह दृष्टिहीनता (अंधेपन) का कारण बन सकता है। 

 आयु-संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन (AMD):

  • यह एक नेत्र रोग है, जो मुख्य रूप से वृद्धावस्था में रेटिना के केंद्रीय भाग (मैक्युला) को प्रभावित करता है।
  • यह धीरे-धीरे या तेजी से दृष्टिहीनता का कारण बन सकता है।
  • इससे मरीज को पढ़ने, लिखने, चेहरे पहचानने और साफ देखने में कठिनाई होती है।

रेमिडियो हेल्थ-टेक कंपनी:  

  • यह भारतीय कंपनी  नेत्र रोगों की शीघ्र पहचान और जांच के लिए अत्याधुनिक एआई-सक्षम मेडिकल डिवाइसेस विकसित करती है। 
  • यह कंपनी दृष्टिहीनता (Blindness) की रोकथाम और किफायती नेत्र स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है।

प्रश्न. नयनामृतम 2.0’ किस राज्य सरकार की पहल है?

(a) तमिलनाडु

(b) कर्नाटक

(c) केरल

(d) महाराष्ट्र

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X