NHAI 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के ग्रीन बांड जारी करेगा

चर्चा में क्यों?

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना पर पर्यावरण अनुकूल उपायों को लागू करने के लिए धन जुटाएगा।
  • NHAI अपनी शाखा डीएमई डेवलपमेंट के माध्यम से ग्रीन बांड जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगा।
  • सड़क और राजमार्ग क्षेत्र में अपनी तरह का पहला ग्रीन बॉन्ड इश्यू दिसंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • इसे भारत सरकार के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड फ्रेमवर्क, अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल और सेबी दिशानिर्देशों के सख्त अनुपालन के साथ पूरा किया जाएगा।
  • इस धनराशि का उपयोग एक्सप्रेसवे के किनारे निम्नलिखित कार्यों पर किया जाएगा- 
    • सड़क पर वृक्षारोपण
    • मध्य वृक्षारोपण
    • पशु अंडरपास के निर्माण
    • प्राकृतिक वर्षा जल निकासी
    • नवीकरणीय ऊर्जा (सौर) से संचालित स्ट्रीट लाइट
    • अपशिष्ट पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग
    • तथा वर्षा जल संचयन पर; आदि 

बॉन्ड:

यह एक वित्तीय उत्पाद है, जिसमें निवेशक किसी संस्था को पैसे उधार देते हैं और बदले में ब्याज़ का भुगतान पाते हैं।

ग्रीन बॉन्ड:

  • यह निश्चित आय वाले ऋण साधन होते हैं।
  • इनके माध्यम से सरकारें, व्यवसाय, या वित्तीय संस्थान निवेशकों से दीर्घकालिक ऋण पूंजी उधार लेते हैं। 
  • इसके माध्यम से जुटाई रकम का इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन से जुड़ी परियोजनाओं या पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कामों में किया जाता है; जैसे-
    • नवीकरणीय ऊर्जा
    •  स्वच्छ परिवहन
    •  स्थायी जल प्रबंधन; आदि  

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

  • वर्ष 1988 में इसका गठन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत किया गया था।
  • यह भारत सरकार द्वारा सौंपे गए राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए एक केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में स्थापित किया गया है।

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) किस परियोजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के ग्रीन बांड जारी करेगा?

 (a) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना

(b) स्वर्णिम चतुर्भुज

(c) पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर

(d) भारतमाला परियोजना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT