New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

क्वाड विदेश मंत्री बैठक 2025

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
  • आयोजन : क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक 1 जुलाई, 2025 को वाशिंगटन डीसी में आयोजित की गई।
  • मेजबान : अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो
  • प्रतिभागी :
    • भारत : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
    • अमेरिका : विदेश सचिव मार्को रुबियो
    • जापान : विदेश मंत्री ताकेशी इवाया
    • ऑस्ट्रेलिया : विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग

  • बैठक का उद्देश्य
    • आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता
    • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त एवं खुली व्यवस्था को बढ़ावा
    • भारत की आतंकवाद रोधी नीति को वैश्विक समर्थन
  • चर्चा के विषय : क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद रोधी सहयोग एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता

भारत का दृष्टिकोण: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

आतंकवाद पर शून्य सहिष्णुता

विदेश मंत्री ने कहा कि विश्व को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी चाहिए। आतंकवाद के पीड़ितों और अपराधियों को कभी भी समान नहीं माना जाना चाहिए।

भारत का आत्मरक्षा का अधिकार

  • भारत को अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का पूरा अधिकार है और हम इस अधिकार का प्रयोग करेंगे।
  • भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है, जो सटीक और गैर-उत्तेजक थी।

क्वाड से अपेक्षा

विदेश मंत्री ने क्वाड भागीदारों से भारत की आतंकवाद विरोधी स्थिति को समझने और समर्थन करने की अपील की।

पाकिस्तान पर कड़ा संदेश

  • सीमा पार होने का मतलब यह नहीं है कि आतंकियों को जवाबदेही से बचाया जा सकता है।
  • भारत ने पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल को खारिज किया और आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति

  • विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें आतंकवाद के पीड़ितों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • भारत ने 32 देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजकर आतंकवाद रोधी संदेश को मजबूत किया।

क्वाड का संयुक्त बयान

  • पहलगाम हमले की निंदा : पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कठोरतम शब्दों में निंदा, जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की जान गई।
  • न्याय की मांग : इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों एवं वित्तपोषकों को बिना देरी के न्याय के कटघरे में लाया जाए।
  • आतंकवाद रोधी प्रतिबद्धता : क्वाड ने सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद, विशेष रूप से सीमा-पार आतंकवाद, के खिलाफ एकजुट रुख दोहराया।
  • सहयोग : संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत सहयोग की अपील।
  • सहानुभूति : पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

क्वाड (QUAD) के बारे में

  • पूर्ण नाम : चतुष्कोणीय सुरक्षा संवाद (Quadrilateral Security Dialogue)
  • सदस्य देश : भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया
  • स्थापना : वर्ष 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा शुरूआत 
  • प्रतिनिधित्व : 
    • यह संगठन दुनिया की 24% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। 
    • वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान 35% है। 
    • वैश्विक व्यापार में इसकी हिस्सेदारी 18% है।

उद्देश्य और प्राथमिकताएँ

  • समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता, नियम-आधारित व्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करना
  • सीमा-पार आतंकवाद, पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रुख
  • आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियाँ और व्यापार समझौते
  • स्वच्छ ऊर्जा, आपदा प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान
  • महामारी प्रतिक्रिया, टीका वितरण और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा

संगठन और संरचना

  • शिखर सम्मेलन : वार्षिक स्तर पर, जिसमें चारों देशों के राष्ट्राध्यक्ष/प्रधानमंत्री शामिल 
    • 2021 : पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन
    • 2022-2024 : टोक्यो, नई दिल्ली, और सिडनी में व्यक्तिगत बैठकें
    • 2025 : भारत द्वारा मेजबानी की संभावना
  • विदेश मंत्रियों की बैठक : रणनीतिक चर्चा, नीति समन्वय और संयुक्त बयान
  • कार्य समूह : महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियाँ, जलवायु परिवर्तन, समुद्री सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला
  • सैन्य सहयोग : मालाबार नौसैनिक अभ्यास (चारों देश शामिल), क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR