New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

RBI की Financial Stability Report (FSR) 2026: भारत की बैंकिंग व्यवस्था मजबूत, लेकिन वैश्विक जोखिम बरकरार

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अपनी नवीनतम Financial Stability Report (FSR) 2026 जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार भू-राजनीतिक विभाजन (Geopolitical Fragmentation) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) का तेजी से बढ़ता प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली को सबसे अधिक प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारक बनकर उभरे हैं।
  • रिपोर्ट यह भी बताती है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली मजबूत, लचीली (Resilient) और स्थिर बनी हुई है।

क्या है Financial Stability Report (FSR) ?

  • Financial Stability Report (FSR) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वर्ष में दो बार (Biannual) प्रकाशित की जाने वाली एक व्यापक रिपोर्ट है, जिसकी शुरुआत 2010 में की गई थी।
  • इस रिपोर्ट का उद्देश्य भारत की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता, मजबूती, जोखिमों और संभावित चुनौतियों का मूल्यांकन करना है।

मुख्य उद्देश्य

  • बैंकिंग एवं वित्तीय प्रणाली की स्थिति का आकलन करना।
  • संभावित वित्तीय जोखिमों की समय रहते पहचान करना।
  • वित्तीय संकटों के प्रति प्रारंभिक चेतावनी (Early Warning System) प्रदान करना।
  • बैंक, बीमा तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) की मजबूती का मूल्यांकन करना।
  • नीति-निर्माताओं को वित्तीय स्थिरता बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव देना।

Financial Stability and Development Council (FSDC) क्या है ?

  • Financial Stability Report तैयार करने में Financial Stability and Development Council (FSDC) की उपसमिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

FSDC के बारे में

  • स्थापना : 2010
  • अध्यक्ष : केंद्रीय वित्त मंत्री
  • यह वित्त मंत्रालय का गैर-सांविधिक (Non-Statutory) सर्वोच्च निकाय है।
  • FSDC उपसमिति की अध्यक्षता RBI गवर्नर करते हैं।
  • यह समिति वित्तीय प्रणाली में उत्पन्न होने वाले प्रणालीगत जोखिमों (Systemic Risks) पर विचार करती है।

RBI द्वारा बताए गए प्रमुख वैश्विक जोखिम

1. भू-राजनीतिक विभाजन (Geopolitical Fragmentation)

  • विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं।
  • इनका प्रभाव -
    • वैश्विक व्यापार पर
    • निवेश प्रवाह पर
    • आपूर्ति श्रृंखलाओं (Supply Chains) पर
    • वित्तीय बाजारों की स्थिरता पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

2. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI)

  • AI आर्थिक गतिविधियों और वित्तीय सेवाओं को तेजी से बदल रही है।

संभावित लाभ

  • उत्पादकता में वृद्धि
  • आर्थिक विकास को गति
  • बेहतर वित्तीय सेवाएं
  • संभावित जोखिम
  • रोजगार पर प्रभाव
  • वित्तीय बाजारों में अस्थिरता
  • नियामकीय चुनौतियां
  • साइबर सुरक्षा संबंधी जोखिम

3. वैश्विक वित्तीय प्रणाली की कमजोरियां

  • RBI ने कई ऐसे कारकों की पहचान की है जो भविष्य में वैश्विक वित्तीय संकट को बढ़ा सकते हैं -
    • विकसित देशों में लगातार ऊंचा सार्वजनिक ऋण
    • वैश्विक बॉन्ड बाजारों की कमजोरी
    • परिसंपत्तियों (Assets) का अत्यधिक मूल्यांकन
    • अधिक ऋण आधारित गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFIs) का विस्तार
    • मुद्रास्फीति के कारण विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सख्त मौद्रिक नीति जारी रखने की संभावना
    • भारत की व्यापक आर्थिक (Macro-Financial) मजबूती
  • RBI के अनुसार वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

इसके प्रमुख कारण हैं

  • मजबूत आर्थिक विकास
  • मुद्रास्फीति में कमी
  • कंपनियों की स्वस्थ बैलेंस शीट
  • पर्याप्त पूंजी (Capital Buffer)
  • मजबूत तरलता (Liquidity)
  • RBI ने कहा कि भविष्य के घरेलू एवं वैश्विक जोखिमों से निपटने के लिए संस्थागत व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।

भारत की बैंकिंग प्रणाली कितनी मजबूत है ?

1. सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (GNPA) में ऐतिहासिक गिरावट

मार्च 2026 तक-

बैंकों का Gross Non-Performing Asset (GNPA) अनुपात घटकर 1.8% रह गया है।

यह कई दशकों का सबसे निचला स्तर है।

यह सुधार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs),निजी बैंक अन्य बैंकिंग संस्थानों सभी में देखने को मिला है।

2. स्ट्रेस टेस्ट क्या बताते हैं ?

  • RBI द्वारा किए गए Stress Test के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में मार्च 2028 तक GNPA केवल 1.9% रहने का अनुमान है। 
  • प्रतिकूल परिस्थितियों में GNPA बढ़कर 3.8% से 4.1% तक पहुंच सकता है।
  • इसके बावजूद बैंकिंग प्रणाली पर्याप्त रूप से मजबूत बनी रहेगी।

3. मजबूत पूंजी और लाभप्रदता

  • RBI के अनुसार
    • बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है।
    • तरलता मजबूत है।
    • लाभप्रदता अच्छी बनी हुई है।
    • एनपीए निम्न स्तर पर हैं।
    • ऋण वृद्धि (Credit Growth) स्वस्थ बनी हुई है।

एसेट क्वालिटी में सुधार

  • Loan Default लगातार घट रहे हैं
  • वित्त वर्ष 2025-26 में-
  • Annual Slippage Ratio घटकर 1.2% रह गया।
  • अर्थात नए खराब ऋण (Fresh NPAs) बनने की गति लगातार कम हो रही है।

क्षेत्रवार प्रदर्शन

  • अधिकांश क्षेत्रों में ऋण गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।
  • हालांकि कृषि क्षेत्र अभी भी सबसे कमजोर GNPA Ratio - 5.1%
  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCBs) के कुल GNPA का 37.2% कृषि क्षेत्र से संबंधित है।

बड़े कॉर्पोरेट उधारकर्ताओं की स्थिति

  • कुल बैंक ऋण में बड़े उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी 44.5% हो गई है।
  • सकारात्मक बात यह है कि सितंबर 2024 में जहां उनका GNPA 2.4% था,वहीं मार्च 2026 में यह घटकर 1.2% रह गया।
  • यह बेहतर ऋण प्रबंधन और वसूली व्यवस्था का संकेत है।

भारत की विकास संभावनाएं (Growth Outlook)

  • RBI का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद -
    • भारतीय वित्तीय बाजार व्यवस्थित रूप से कार्य कर रहे हैं।
    • बैंकिंग प्रणाली निवेश को समर्थन दे रही है।
    • ऋण विस्तार जारी है।
    • आर्थिक विकास की गति बनी हुई है।
  • वैश्विक स्तर पर भी AI आधारित उत्पादकता वृद्धि की उम्मीदें आर्थिक गतिविधियों को सहारा दे रही हैं।

RBI के अनुसार वित्तीय स्थिरता का व्यापक अर्थ

  • RBI ने स्पष्ट किया कि केवल नियमन (Regulation) से वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित नहीं होती।
  • इसके लिए आवश्यक है-
  • ग्राहकों के साथ निष्पक्ष व्यवहार
  • बेहतर ग्राहक अनुभव
  • कुशल वित्तीय सेवाएं
  • वित्तीय समावेशन
  • मजबूत एवं नवाचार आधारित वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र

Financial Stability Report 2026 के प्रमुख आंकड़े

संकेतक

स्थिति

GNPA Ratio

1.8% (मार्च 2026)

अनुमानित GNPA (मार्च 2028)

1.9%

प्रतिकूल स्थिति में GNPA

3.8%–4.1%

Annual Slippage Ratio

1.2%

कृषि क्षेत्र GNPA

5.1%

बड़े उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी

44.5%

बड़े उधारकर्ताओं का GNPA

2.4% से घटकर 1.2%

मुख्य चुनौतियां

  • भू-राजनीतिक तनाव
  • वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता
  • उच्च सार्वजनिक ऋण
  • AI से जुड़े नियामकीय जोखिम
  • वैश्विक वित्तीय बाजारों की अस्थिरता
  • गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों से उत्पन्न जोखिम

निष्कर्ष

Financial Stability Report (FSR) 2026 स्पष्ट करती है कि भारत की बैंकिंग एवं वित्तीय प्रणाली वर्तमान समय में मजबूत, स्थिर और लचीली स्थिति में है। सकल एनपीए कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर हैं, बैंकों की पूंजी पर्याप्त है और वित्तीय बाजार व्यवस्थित रूप से कार्य कर रहे हैं। हालांकि, RBI ने चेतावनी दी है कि भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक वित्तीय अस्थिरता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से उत्पन्न नई चुनौतियां भविष्य में जोखिम पैदा कर सकती हैं। ऐसे में भारत के लिए वित्तीय स्थिरता, नियामकीय दक्षता, उपभोक्ता विश्वास और वित्तीय समावेशन को समान रूप से मजबूत बनाए रखना आवश्यक होगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR