New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पशुधन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) को मंजूरी दे दी है। 

संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में 

  • परिचय : यह केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है जो पशुधन क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। 
  • बजट : इस मिशन के लिए 15वें वित्त आयोग (2021-22 से 2025-26) के दौरान 3400 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।  
  • नोडल मंत्रालय : मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्रालय (पशुपालन एवं डेयरी विभाग)
  • लक्ष्य : 
    • डेयरी व्यवसाय से जुड़े 8.5 करोड़ किसानों की आय में वृद्धि करना 
    • देशी गोजातीय नस्लों का वैज्ञानिक संरक्षण करना 

संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन में शामिल गतिविधियाँ 

  • बछिया पालन केंद्र : कुल 15000 बछियों के लिए 30 आवासीय सुविधाओं के निर्माण के लिए कार्यान्वयन एजेंसियों को बछिया पालन केंद्रों की स्थापना के लिए पूंजीगत लागत का 35% एकमुश्त सहायता
  • उच्च आनुवंशिकता वाली (HGM) बछियों के लिए सहायता : किसानों को उच्च आनुवंशिक योग्यता (HGM) आई.वी.एफ. बछिया खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना, ताकि ऐसी खरीद के लिए दुग्ध संघों/वित्तीय संस्थानों/बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए ऋण पर 3% ब्याज अनुदान प्रदान किया जा सके। 
  • इससे अधिक उत्पादन वाली नस्लों के व्यवस्थित इंडक्शन में मदद मिलेगी।

अन्य प्रमुख बिंदु 

  • संशोधित योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत चल रही गतिविधियों को जारी रखने के लिए है, जिनमें शामिल हैं-
  • सीमन केंद्रों और कृत्रिम गर्भाधान नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना
  • सैक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग करके बुल प्रोडक्शन और नस्ल सुधार
  • कौशल विकास एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम
  • उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना और केंद्रीय मवेशी प्रजनन फार्मों को सुदृढ़ करना

मिशन की उपलब्धियाँ

  • मिशन के क्रियान्वयन एवं सरकार के अन्य प्रयासों से पिछले दस वर्षों में दुग्ध उत्पादन में 63.55% की वृद्धि हुई है। 
  • प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता वर्ष 2013-14 में 307 ग्राम प्रतिदिन से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 471 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। 
  • विगत दस वर्षों में दुग्ध उत्पादकता में भी 26.34% की वृद्धि हुई है।
  • देश भर में राज्य पशुधन बोर्ड्स एवं विश्वविद्यालयों के अंतर्गत कुल 22 इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई हैं।  

इसे भी जानिए!

  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत वर्ष 2014 में स्वदेशी गायों के संरक्षण और नस्लों के विकास को वैज्ञानिक विधि से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। 
  • भारत का विश्व में दुग्ध उत्पादन में पहला एवं फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में दूसरा स्थान है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X