New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

यूबिकमैप : आपदा राहत के लिए इनडोर मैपिंग उपकरण

(प्रारंभिक परीक्षा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

चर्चा में क्यों

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने आपदा राहत के लिए 'यूबिकमैप (UbiqMap) नामक एक अत्याधुनिक इनडोर मैपिंग तकनीक विकसित की है जो बचाव दलों को आपातकालीन परिस्थितियों में सटीक और वास्तविक समय में इनडोर मानचित्रण प्रदान करती है।

यूबिकमैप (UbiqMap) के बारे में 

  • क्या है: यह एक पोर्टेबल और पहनने योग्य इनडोर मैपिंग सिस्टम है, जो रेडियो टोमोग्राफिक इमेजिंग (RTI) तकनीक का उपयोग करता है। 

तकनीकी विशेषताएं

  • रेडियो टोमोग्राफिक इमेजिंग (RTI): यह उपकरण रेडियो सिग्नल्स का उपयोग करता है, जो दीवारों, फर्नीचर, या अन्य संरचनाओं से टकराने पर कमजोर हो जाते हैं। 
    • सिग्नल की शक्ति में कमी का विश्लेषण करके, यूबिकमैप इमारत की संरचना और लेआउट का सटीक नक्शा बनाता है।
  • पहनने योग्य ट्रांससीवर: पारंपरिक RTI सिस्टम्स को स्थिर ट्रांसीवर्स की आवश्यकता होती है, लेकिन यूबिकमैप में ये ट्रांसीवर्स बचाव कर्मियों के शरीर पर पहने जा सकते हैं।
    • जैसे ही बचाव दल इमारत में घूमता है, यह उपकरण उनकी स्थिति को ट्रैक करता है और वास्तविक समय में नक्शा अपडेट करता है।

प्रमुख कार्य

  • कम संसाधनों की आवश्यकता: यूबिकमैप न्यूनतम कम्प्यूटेशनल संसाधनों पर काम करता है और दृश्यमानता (विजुअल लाइन ऑफ साइट) पर निर्भर नहीं है। यह इसे धुएं, अंधेरे, या अव्यवस्थित माहौल में भी प्रभावी बनाता है।
  • सामग्री का पता लगाना: यह उपकरण न केवल नक्शा बनाता है, बल्कि दीवारों और संरचनाओं की सामग्री (जैसे कंक्रीट, ड्राईवॉल, या धातु) का भी अनुमान लगा सकता है। यह जानकारी निकासी मार्ग की योजना बनाने में महत्वपूर्ण है।
  • अन्य तकनीकों के साथ संगतता: UbiqMap को SLAM (Simultaneous Localization and Mapping) जैसी तकनीकों के साथ एकीकृत किया जा सकता है, जिससे इसकी कार्यक्षमता और बढ़ जाती है। 

मौजूदा तकनीक की सीमाएं 

  • वास्तविक समय मानचित्रण के लिए मौजूदा कैमरा-आधारित समाधान अंदर देखने की स्पष्टता पर अत्यधिक निर्भर। 
  • कम्प्यूटेशन बुनियादी ढाँचे की आवश्यकता, जो नहीं मिलने पर सार्वजनिक सुरक्षा के मोर्चों पर इसका उपयोग अव्यावहारिक

भविष्य की संभावनाएँ

  • UbiqMap न केवल आपदा राहत अभियानों में बल्कि स्मार्ट शहरों, स्वायत्त नेविगेशन सिस्टम और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया ढाँचों में भी उपयोगी हो सकता है। 
  • इसकी पोर्टेबल और दृश्य-स्वतंत्र प्रकृति इसे विभिन्न जटिल इनडोर वातावरणों में उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR