New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में इरेडा ने अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए एसजेवीएन लिमिटेड, जीएमआर एनर्जी लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के साथ संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • यह समझौता क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और अक्षय ऊर्जा विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। 
  • यह परियोजना 25 वर्षों तक बीओओटी मॉडल के तहत विकसित, संचालित और रखरखाव की जाएगी।

अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना

  • यह नेपाल में करनाली नदी पर विकसित की जा रही है।
  • यह 900 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना है।
  • यह परियोजना नेपाल, भारत और बांग्लादेश को 25 वर्षों की अनुबंधित अवधि के लिए बिजली की आपूर्ति करेगी।
  • इससे लगभग 3,466 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी, जबकि प्रति वर्ष लगभग दो मिलियन टन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की भरपाई होगी।

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा)

  • यह भारत सरकार के नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।
  • इसकी की स्थापना 11 मार्च, 1987 को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत हुई।
  • यह अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता/संरक्षण परियोजनाओं को बढ़ावा देती है, विकसित करती है और वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • इसको वर्ष 2024 में "नवरत्न" का दर्जा दिया गया है। 

प्रश्न: इरेडा ने नेपाल में 900 मेगावाट अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए किसके साथ संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(a) एसजेवीएन लिमिटेड, जीएमआर एनर्जी लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए)

(b) एनटीपीसी लिमिटेड, एनर्जी इंडिया और नेपाल विद्युत प्राधिकरण

(c) एसजेवीएन लिमिटेड, आईडीबीआई और नेपाल विद्युत प्राधिकरण

(d) जीएमआर एनर्जी लिमिटेड, एनटीपीसी और नेपाल ऊर्जा मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X