New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

विश्व श्रवण दिवस 2025

(प्रारंभिक परीक्षा : समसामयिक घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों 

3 मार्च, 2025 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व श्रवण दिवस 2025 का आयोजन किया गया। 

विश्व श्रवण दिवस 2025 के बारे में

  • परिचय : यह दिवस वैश्विक स्तर पर बहरेपन एवं श्रवण क्षमता में कमी की रोकथाम के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने और श्रवण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
    • वर्ष 2030 तक 500 मिलियन से अधिक लोगों को सुनने की अक्षमता की समस्या होने का अनुमान है। 
  • लक्ष्य : सुनने की अक्षमता वाले लोगों की सुरक्षा एवं उन्हें पुनर्वास प्रदान करना।  
  • वर्ष 2025 की थीम : 'मानसिकता बदलना: कान और श्रवण देखभाल को सभी के लिए एक वास्तविकता बनाने के लिए स्वयं को सशक्त बनाना'
    • इस थीम का उद्देश्य तेज आवाजों से श्रवण क्षमता की रक्षा करने, श्रवण क्षमता को कम होने से बचाने, श्रवण क्षमता की नियमित जाँच कराने, जरूरत पड़ने पर सुनने के उपकरणों का उपयोग करने और सुनने की क्षमता की कमी से पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए व्यवहार में बदलाव को प्रेरित करना है।

श्रवण स्वास्थ्य के लिए निर्धारित ध्वनि सीमा

  • 60-65 डेसिबल तक की ध्वनि मानवीय कानों के लिए उचित होती है, इससे अधिक की ध्वनि कानों को क्षति पहुँचा सकती है।
    • 100 डेसिबल से अधिक की ध्वनि के अचानक संपर्क में आने से तत्काल बहरापन हो सकता है।

श्रवण स्वास्थ्य सुरक्षा के उपाय

  • इयरफ़ोन या अन्य उपकरणों के निरंतर कई घंटों तक उपयोग से बचना  
  • शोर भरे वातावरण में शोर कम करने वाले हेडफ़ोन का उपयोग
  • तेज़ यातायात, संगीत समारोह और निर्माण शोर के संपर्क में आने से बचाव
  • श्रवण क्षति के प्रारंभिक चेतावनी संकेतों की पहचान के लिए नियमित श्रवण जाँच
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR