New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट

प्रारम्भिक परीक्षा – विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2011-2020 के दशक के मध्य ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता में लगातार वृद्धि के कारण वैश्विक तापमान में अत्यधिक वृद्धि देखी गई, जिससे हिमनद/ग्लेशियर में 1 मीटर की कमी हुई है और समुद्र-स्तर में वृद्धि देखी गई है। 

wmo

प्रमुख बिंदु  

  • WMO की संस्था Decadal State of the Climate द्वारा दुबई में आयोजित COP-28 के दौरान यह रिपोर्ट जारी किया गया । 
  • इसमें वर्ष 2011-2020 के मध्य किसी अन्य दशक की तुलना में रिकॉर्ड उच्च तापमान की सूचना दी गई है।
  • संयुक्तराष्ट्र मौसम संगठन (WMO) ने इस रिपोर्ट के माध्यम से चेतावनी दी है कि जलवायु सम्बन्धी हानि, सतत विकास को कमज़ोर कर रहे हैं, जिसका वैश्विक खाद्य सुरक्षा, विस्थापन और प्रवासन पर गम्भीर प्रभाव पड़ रहा है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2011-2020 का दशक, अब तक का सबसे गर्म दशक रहा है, लेकिन गर्म होने के बावजूद भी इस दशक में सबसे कम मृत्यु दर देखी गईं हैं।
  • इसका प्रमुख कारण, मौसम पूर्वानुमान में सुधार होना, बेहतर आपदा प्रबंधन एवं प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली में सुधार आदि है। 

रिपोर्ट के सकारात्मक पक्ष:-  

  • अंटार्कटिक क्षेत्र में ओज़ोन परत में जो छिद्र हुआ था, उसमें वर्ष 2011-2020 की अवधि के दौरान ओज़ोन छिद्र को भरने में सफलता प्राप्त हुई है। 

green-house-gas

रिपोर्ट के अन्य तथ्य :-

  • ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका में इस अवधि के दौरान 38% अधिक बर्फ गिरी है। 
  • वर्ष 2021 में उत्तराखंड रॉक-हिमस्खलन हिमालय में नंदा देवी ग्लेशियर के टूटने से उत्पन्न हुआ था। 
  • हीटवेव से सबसे अधिक संख्या में मानव को नुकसान पहुँचा है। 
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के कारण अत्यधिक आर्थिक क्षति हुई है।
  • इस दशक के दौरान सार्वजनिक और निजी जलवायु वित्त लगभग दोगुना हो गया।
  • वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने सहित जलवायु उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए दशक के अंत तक जलवायु वित्त को कम से कम सात गुना बढ़ाने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष :-

  • 1990 के दशक के बाद से प्रत्येक दशक, उसके पहले की तुलना में अधिक गर्म रहा है। 
  • इस प्रवृत्ति के परिवर्तित होने का कोई तत्काल संकेत नहीं दिख रहा है, जिससे पिघलते ग्लेशियरों और बर्फ़ की चादरों को बचाने में असफल हो रहे हैं।
  • जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए सर्वोच्च और सर्वोपरि प्राथमिकता के रूप में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करनी होगी।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO):-

wmo-imo

  • WMO की स्थापना IMO से हुई है। IMO कि स्थापना वर्ष 1873 के वियना अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान कांग्रेस में हुई थी, यह 1950 तक परिचालन में था, उसके पश्चात् 23 मार्च 1950 को IMO औपचारिक रूप से विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) में परिवर्तित हो गया। यह UN की एक विशेष एजेंसी है।
  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है। 
  • यह जलवायु विज्ञान, जल एवं भू-भौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • इस अंतर-सरकारी संगठन में लगभग 193 सदस्य देश शामिल हैं।
  • WMO का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के द्वारा किस दशक को अब तक का सबसे गर्म दशक माना गया है?

(a)  वर्ष 1980-1990 के दशक को

(b)  वर्ष 1990-2000 के दशक को 

(c)  वर्ष 2000-2011 के दशक को 

(d)  वर्ष 2011-2020 के दशक को

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में जारी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के एक दशक में हुए जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट की विवेचना कीजिए।  

स्रोत: विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X