विश्व मच्छर दिवस: 2025- 20 अगस्त

चर्चा में क्यों ?

विश्व मच्छर दिवस प्रतिवर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनसे बचाव एवं नियंत्रण के उपायों को प्रोत्साहित करना है।  

ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

  • 20 अगस्त, 1897 को प्रसिद्ध ब्रिटिश चिकित्सक एवं वैज्ञानिक सर रोनाल्ड रॉस ने यह सिद्ध किया कि मादा एनोफिलीज़ मच्छर ही मलेरिया का वाहक है।
  • इस खोज ने चिकित्सा विज्ञान की दिशा ही बदल दी और मलेरिया नियंत्रण की नींव रखी।
  • इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए रोनाल्ड रॉस को वर्ष 1902 में नोबेल पुरस्कार (चिकित्सा/शारीरिकी) से सम्मानित किया गया।
  • उनकी इस ऐतिहासिक खोज की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है।

उद्देश्य

  • मच्छरजनित रोगों के बारे में जनसाधारण को जागरूक करना।
  • रोग-नियंत्रण हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान एवं चिकित्सा प्रयासों को प्रोत्साहन देना।
  • मच्छरों की रोकथाम एवं उन्मूलन संबंधी उपायों को लोकप्रिय बनाना।
  • वैश्विक स्तर पर मलेरिया उन्मूलन की दिशा में सहयोग सुनिश्चित करना।

 प्रमुख मच्छरजनित रोग

रोग का नाम

रोगजनक / कारण

वाहक मच्छर

मलेरिया

प्लाज़्मोडियम परजीवी

मादा एनोफिलीज़ मच्छर

डेंगू

डेंगू विषाणु

एडीज़ एजिप्टी मच्छर

चिकनगुनिया

चिकनगुनिया विषाणु

एडीज़ एजिप्टी एवं एडीज़ एल्बोपिक्टस मच्छर

ज़ीका विषाणु संक्रमण

ज़ीका विषाणु

एडीज़ एजिप्टी मच्छर

फाइलेरिया (हाथीपाँव)

वुचेरेरिया बैनक्रॉफ्टी परजीवी

क्यूलेक्स मच्छर

पीतज्वर (यलो फीवर)

पीतज्वर विषाणु

एडीज़ एजिप्टी मच्छर

भारत और मच्छरजनित रोग नियंत्रण

  • भारत लंबे समय से मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से प्रभावित रहा है।
  • इसके नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) संचालित है।
  • भारत सरकार ने राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन रूपरेखा 2016-2030 के अंतर्गत 2030 तक मलेरिया-मुक्त राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। 

रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय

  • घर एवं आसपास पानी एकत्रित न होने देना।
  • मच्छरदानी, रिपेलेंट व जालीदार खिड़कियों का उपयोग।
  • जल-स्रोतों (कूलर, टंकी, गमले) की नियमित सफाई एवं जल-परिवर्तन।
  • सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता अभियान तथा कीटनाशी छिड़काव।
  • जन-जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा। 

प्रश्न.  विश्व मच्छर दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है ?

(a) 10 मई

(b) 20 अगस्त

(c) 1 जुलाई

(d) 15 सितंबर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.