शॉर्ट न्यूज़: 13 मई, 2022
रेलवे की पुनर्गठन योजना
ट्रांसनिस्ट्रिया (Transnistria)
रेलवे की पुनर्गठन योजना
चर्चा में क्यों
हाल ही में, भारतीय रेलवे ने ‘सामरिक प्रौद्योगिकी एवं समग्र उन्नति के लिये विशेष रेलवे प्रतिष्ठान’ (Special Railway Establishment for Strategic Technology and Holistic Advancement : SRESTHA/श्रेष्ठ), लखनऊ को बंद करने की घोषणा की है।
श्रेष्ठ निदेशालय
- श्रेष्ठ निदेशालय की स्थापना मार्च 2016 में तकनीकी उन्नयन की आवश्यकता वाले दीर्घकालिक रेलवे अनुसंधान परियोजनाओं को शुरू करने के उद्देश्य से ‘अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन’ (RDSO) के एक हिस्से के रूप में की गयी थी।
- उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन संगठन, नई दिल्ली को 7 सितंबर, 2021 को बंद कर दिया गया था।
प्रमुख कोच फैक्ट्री
|
स्थान
|
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री
|
चेन्नई
|
रेल कोच फैक्ट्री
|
कपूरथला
|
मॉडर्न कोच फैक्ट्री
|
रायबरेली
|
अन्य प्रस्ताव
- पुनर्गठन योजना के अंतर्गत रेलवे ने आर.डी.एस.ओ. के 32 निदेशालयों को विलय करके उन्हें सात कार्यक्षेत्रों, यथा- ‘प्रशासन’, ‘बुनियादी ढांचा’, ‘रोलिंग स्टॉक’, ‘ट्रैक्शन एवं विद्युत् आपूर्ति’, ‘सिग्नल एवं दूरसंचार’, ‘संसाधन एवं परीक्षण’ तथा ‘यातायात एवं मनोविज्ञान’ के तहत लाने का प्रयास किया है।
- साथ ही, भू-तकनीक इंजीनियरिंग निदेशालय का विलय ‘ट्रैक तथा पुल एवं संरचना निदेशालय’ के साथ किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त, केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन (CORE), केंद्रीय कार्यशाला आधुनिकीकरण संगठन (COFMOW) और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) जैसे संगठनों को भी बंद करने का प्रस्ताव है।
ट्रांसनिस्ट्रिया (Transnistria)
चर्चा में क्यों
रूस-यूक्रेन युद्ध विगत दो माह से जारी है। अब ‘ट्रांसनिस्ट्रिया’ जैसे क्षेत्रों में भी इस युद्ध के विस्तार की संभावना प्रतीत हो रही है। ट्रांसनिस्ट्रिया कथित तौर पर माल्डोवा का एक छोटा और दूर स्थित क्षेत्र है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में कई विस्फोट हुए थे।
प्रमुख बिंदु
- ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र माल्डोवा और यूक्रेन के बीच सैंडविच की तरह स्थित है। इसके पश्चिम में माल्डोवा और पूर्व में यूक्रेन अवस्थित है।
- प्राय: इसे ‘सोवियत संघ के अवशेष’ के रूप में वर्णित किया जाता है। सोवियत संघ के विघटन के तुरंत बाद ट्रांसनिस्ट्रिया ने माल्डोवा की ही तरह स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
- वर्ष 1990-1992 के दौरान माल्डोवा ने ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र पर कब्जा करने का प्रयास किया किंतु रूसी सैनिकों ने इसे विफल कर दिया था।
- तब से यह क्षेत्र माल्डोवा के नियंत्रण से मुक्त रहा है। हालाँकि, अधिकांश देश ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र को माल्डोवा का हिस्सा मानते हैं।
