Current Affairs 10-Nov-2025
हाल ही में कर्नाटक सरकार ने पश्चिमी घाट के पर्यावरणीय संरक्षण हेतु कस्तूरीरंगन समिति की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। राज्य सरकार का तर्क है कि इस रिपोर्ट में पारिस्थितिकीय संवेदनशील क्षेत्र (Ecologically Sensitive Area – ESA) के दायरे को अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया है, जिससे विकासात्मक परियोजनाएं बाधित हो सकती हैं।
Current Affairs 10-Nov-2025
भारत जैसे विविध भू-आकृतिक और जैवविविध देश में विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाना सबसे बड़ी चुनौती है। इसी संतुलन को साधने के लिए सरकार ने “पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र” (Ecologically Sensitive Zones – ESZs) की अवधारणा विकसित की — ताकि राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों और संरक्षित वनों के आसपास का पारिस्थितिक संतुलन बिगड़े बिना नियंत्रित विकास संभव हो सके।
Current Affairs 10-Nov-2025
हाल ही में IIT बॉम्बे, उस्मानिया मेडिकल कॉलेज और क्लैरिटी बायो सिस्टम्स के शोधकर्ताओं ने एक नई स्टडी की है, जो बताती है कि रक्त में मौजूद सूक्ष्म अणु (Metabolites) डायबिटीज़ और उससे जुड़ी बीमारियों (खासकर किडनी रोग) का खतरा बहुत पहले बता सकते हैं।
Current Affairs 10-Nov-2025
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने हाल ही में एक नया नीतिगत ढांचा तैयार किया है, जिसमें टाइगर रिजर्व से वन-आश्रित समुदायों के पुनर्वास की प्रक्रिया और उससे जुड़ी विधियों को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है।
Current Affairs 10-Nov-2025
31 अक्तूबर 2025 को लद्दाख के लेह जिले की लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC) का पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके साथ ही अब जिले में कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं बचा है।
Current Affairs 10-Nov-2025
भूटान में आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव (GPPF) के अवसर पर भारत ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भूटान को “सद्भावना उपहार” के रूप में सौंपे हैं। यह न केवल भारत-भूटान के आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक शांति और मानवीय एकता के संदेश को भी सशक्त करता है।
Current Affairs 10-Nov-2025
4 नवंबर 2025 को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, त्रिपुरा के नेता प्रद्योत माणिक्य और पूर्व भाजपा प्रवक्ता एम. किकॉन ने पूर्वोत्तर भारत के लिए एक नई राजनीतिक इकाई बनाने की घोषणा की।
Current Affairs 10-Nov-2025
न्यूयॉर्क सिटी में हाल ही में हुए मेयर चुनावों में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
Current Affairs 10-Nov-2025
नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पृथ्वी पर मानवों का जैव-भार गति/संचलन (Biomass Movement) सभी स्थलीय जंतुओं, पक्षियों और कीटों के संयुक्त संचलन से 40 गुना अधिक है।
Current Affairs 10-Nov-2025
हालिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद को पानी की आपूर्ति करने वाले बांध के जलाशयों में जल स्तर 3% से नीचे गिर गया है, और देश गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो राजधानी तेहरान को खाली करना पड़ सकता है।