CURRENT AFFAIRS

विश्व हाथी दिवस-2025: 12 अगस्त

Important Days 11-Aug-2025

विश्व हाथी दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हाथियों के संरक्षण, सुरक्षा और उनके आवासीय क्षेत्रों की रक्षा के लिए वैश्विक जागरूकता फैलाना है।  

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस-2025: 12 अगस्त

Important Days 11-Aug-2025

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर में युवाओं से संबंधित मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय विकास में बढ़ावा देना है।

बायोचार का संभावित प्रभाव: एक टिकाऊ समाधान

Science and Technology 08-Aug-2025

भारत में वर्ष 2026 में कार्बन मार्केट शुरू होने जा रहा है, जिसमें बायोचार जैसी CO2 हटाने वाली तकनीकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत हर साल 600 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक कृषि अवशेष और 60 मिलियन टन से अधिक नगरपालिका ठोस कचरा उत्पन्न करता है। इनका अधिकांश हिस्सा खुले में जलाया जाता है या लैंडफिल में डंप किया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसें उत्पन्न होती हैं।

सेफ सिटी प्रोजेक्ट एवं फेसियल रिकग्निशन सिस्टम: एक विश्लेषण

Govt. Policy & Intervention 08-Aug-2025

हाल ही में राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि दिल्ली में 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत सीसीटीवी कैमरों पर फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (चेहरा पहचानने की प्रणाली) लगाया जाएगा। यह परियोजना दिल्ली पुलिस द्वारा लागू की जाएगी।  इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को सशक्त करना तथा अपराध पर नज़र रखना है।

ताइवान में 'रिकॉल वोट' और ब्लूबर्ड आंदोलन

Indian Polity 08-Aug-2025

ताइवान में हाल ही में 26 जुलाई, 2025 को ‘रिकॉल वोट’ (recall vote) को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) और ब्लूबर्ड आंदोलन के समर्थन से विपक्षी कुओमिनतांग (KMT) पार्टी के 24 सांसदों को हटाने की कोशिश की गई। हालांकि, पहले चरण में सभी सांसद अपने पदों पर बने रहे।

महिला सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार के नए दिशा-निर्देश

Governance 08-Aug-2025

ओडिशा सरकार ने वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रात्रि पाली (शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक) में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

भारत में बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी मुद्दे

Enviroment 08-Aug-2025

इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs), उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा के तेज़ी से विकास के साथ भारत को बैटरी अपशिष्ट, विशेष रूप से लिथियम-आयन बैटरियों से उत्पन्न अपशिष्ट के प्रबंधन की एक गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय

Environment & Ecology 08-Aug-2025

एक ऐतिहासिक फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने पुष्टि की है कि केंद्र एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 और वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति हेतु क्षतिपूर्ति (मुआवजा) आरोपित का अधिकार रखते हैं। 

पश्चिम बंगाल में मनरेगा गतिरोध: कानूनी और राजनीतिक बाधाएँ

Indian Polity 08-Aug-2025

पश्चिम बंगाल में मनरेगा (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act : MGNREGA) के भुगतान को फिर से शुरू करने के निर्देश देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बावजूद, राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने कार्रवाई करने में अनिच्छा दिखाई है, जिससे लाखों ग्रामीण मज़दूर प्रभावित हुए हैं।

आतंरिक आरक्षण पर एच.एन. नागमोहन दास समिति की सिफारिशें

Indian Polity 08-Aug-2025

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एच.एन. नागमोहन दास समिति ने कर्नाटक में अनुसूचित जातियों (SC) के बीच आंतरिक आरक्षण पर अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसका उद्देश्य SC वर्ग के भीतर आरक्षण लाभों का समान वितरण सुनिश्चित करना है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.