New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

CURRENT AFFAIRS

जीएसएटी-7सी (GSAT-7C) उपग्रह

Science and Technology 16-Oct-2026

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए एक समर्पित संचार उपग्रह और भारतीय नौसेना के लिए वरुणस्त्र भारी वजन वाले टॉरपीडो के लिए लगभग ₹4,106 करोड़ के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए, जो स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वस्तुतः रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन अनुबंधों में बेंगलुरु स्थित न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) से 2,563 करोड़ रुपये मूल्य के जीएसएटी-7सी और हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) से 1,543 करोड़ रुपये मूल्य के वरुणस्त्र हेवी-वेट टॉरपीडो की खरीद शामिल है।

वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) 2026 - भारत की रैंक, महत्त्व और चुनौतियाँ

Science and Technology 16-Oct-2026

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index -GII) 2026 में स्विट्जरलैंड, स्वीडन और अमेरिका शीर्ष तीन स्थानों पर हैं। 

भारत में एडिटिव विनिर्माण तकनीक

Science and Technology 08-Oct-2026

पिछले एक दशक में भारत केवल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला देश नहीं, बल्कि उसे विकसित करने वाला देश बनकर उभरा है। डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की सफलता के बाद अब यही क्षमता भौतिक दुनिया में भी दिखाई दे रही है—विशेषकर एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (AM) के क्षेत्र में। यह तकनीक डिजिटल डिजाइनों को सीधे वास्तविक वस्तुओं में बदलने की क्षमता रखती है। 

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म का परीक्षण किया: भारत की स्ट्रैटोस्फेरिक निगरानी क्षमता

Science and Technology 07-Oct-2026

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म (High-Altitude Platform—HAPS) का सफल उड़ान परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान प्रायोगिक प्लेटफॉर्म समुद्र तल से 21 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा और लगभग 20 किमी की ऊंचाई पर 30 मिनट से अधिक समय तक बना रहा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026: 6G, AI, साइबर सुरक्षा और भारत के डिजिटल बुनियादी ढाँचे का भविष्य

Science and Technology 07-Oct-2026

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का 10वाँ संस्करण 7 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है और यह 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में आयोजन किया जा रहा है।

तपस-1 (TAPAS-1)

Science and Technology 06-Oct-2026

अहमदाबाद स्थित स्पेसटेक स्टार्टअप सैटलीओ लैब्स (Satleo Labs) ने TAPAS-1 लॉन्च किया है। इसे कैलिफोर्निया से SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए ट्रांसपोर्टर-18 राइडशेयर मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया। तपस-1 को भारत का पहला व्यावसायिक निजी थर्मल-इमेजिंग पेलोड बताया गया है।   

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन

Science and Technology 05-Oct-2026

फसल की पैदावार का अनुमान लगाने, बीमारी के प्रकोप पर नजर रखने, नई दवाओं की खोज में तेजी लाने और नदी घाटियों में बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की पहले से पहचान करने तक, उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग यानी एचपीसी आज विज्ञान और समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो रही है। यह तकनीक बड़े पैमाने पर आंकड़ों को तेजी से संसाधित करने और जटिल वैज्ञानिक सिमुलेशन चलाने में मदद करती है। 

BioE3 क्या है? PLA आधारित जैव-अवक्रमणीय प्लास्टिक की विशेषताएं और भारत के लिए महत्व

Science and Technology 25-Sep-2026

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने BioE3 (Biotechnology for Economy, Environment & Employment) के तहत Polylactic Acid (PLA) आधारित जैव-आधारित जैव-अवक्रमणीय प्लास्टिक के व्यावसायिक उपयोग की शुरुआत की।

सिलिकॉन से सिस्टम तक: सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की नई छलांग

Science and Technology 16-Sep-2026

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। दुनिया की बड़ी चिप कंपनियों के प्रतिनिधि, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ इस आयोजन में जुटेंगे। तीन दिनों तक भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षा दुनिया के सामने होगी। ऐसे समय में, जब चिप आधुनिक अर्थव्यवस्था की बुनियादी जरूरत बन चुकी है, यह आयोजन महज एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के बदलते औद्योगिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

सरल एआई (SARAL AI)

Science and Technology 15-Sep-2026

सीआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) ने 'सरल एआई' (SARAL AI) का लाभ उठाते हुए विज्ञान संचार को मजबूत करने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X