New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM September Mid Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 22nd Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM September Mid Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 22nd Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

देहरादून आपदा 2025

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाएँ)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: आपदा एवं आपदा प्रबंधन)

संदर्भ

सितंबर 2025 में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण वर्षा एवं क्लाउडबर्स्ट (Cloudburst) ने भारी तबाही मचाई।

देहरादून आपदा के बारे में

  • देहरादून एवं मसूरी क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा के बाद बादल फटने की घटना (क्लाउडबर्स्ट) हुई, जिससे नदियाँ उफान पर आ गईं। 
  • कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, पुल बह गए और कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
  • क्षति
    • मौतें, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त
    • मसूरी हजारों पर्यटकों के साथ शहर से कटा
    • यातायात और बिजली व्यवस्था ठप

कारण

  • क्लाउडबर्स्ट : असामान्य वर्षा और तीव्र बादल फटना
  • भू-संरचना की नाजुकता : क्षेत्र में 60° से अधिक ढाल वाली भूमि और कच्चे पत्थर
  • मानवीय गतिविधियाँ : अनियंत्रित शहरीकरण, पर्यटन दबाव, सड़क निर्माण
  • जलवायु परिवर्तन : बारिश के पैटर्न में बदलाव और तीव्रता में वृद्धि

प्रभाव

  • सामाजिक : लोगों का विस्थापन, मरीजों के उपचार में रुकावट
  • आर्थिक : पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका, स्थानीय व्यापार ठप
  • पर्यावरणीय : भूस्खलन से मृदा का क्षरण और नदियों में मलबा में वृद्धि 
  • मनोवैज्ञानिक : स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में भय एवं असुरक्षा

राहत कार्य

  • NDRF एवं SDRF द्वारा बचाव अभियान
  • 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना 
  • आईटीबीपी हेलिपैड से मरीजों की एयरलिफ्टिंग
  • होटल मालिकों द्वारा फ्री में ठहरने और भोजन की व्यवस्था 
  • पुलिस और PWD सड़कें खोलने में संलग्न

NDRF दिशा-निर्देश

  • समय रहते संवेदनशील क्षेत्रों को खाली कराना
  • रियल टाइम वेदर अलर्ट और मलबा साफ करने की मशीनरी तैनात करना 
  • हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम सक्रिय करना 
  • स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त समन्वय की आवश्यकता 

नई नीति की आवश्यकता

  • क्लाउडबर्स्ट और भूस्खलन की पूर्व चेतावनी प्रणाली मजबूत करनी होगी।
  • निर्माण गतिविधियों के लिए सख्त नियमन एवं पर्यावरण अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) नियोजन
  • पहाड़ी इलाकों पर दबाव कम करने के लिए सतत पर्यटन नीति 
  • राहत एवं पुनर्वास के लिए फंडिंग व त्वरित मुआवजा

आगे की राह

  • जलवायु-लचीला बुनियादी ढाँचा (Climate-resilient infrastructure) बनाना
  • GIS आधारित लैंडस्लाइड सस्पेक्टिबिलिटी मैपिंग लागू करना
  • समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन करके स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करना
  • वर्षा जल संचयन और जंगलों का पुनर्वनीकरण
  • आपदा प्रबंधन को स्कूल-कॉलेज पाठ्यक्रम में शामिल करना
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X