New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डोनी पोलो हवाई अड्डा

(प्रारंभिक परीक्षा : राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)

चर्चा में क्यों

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में डोनी पोलो हवाई अड्डे (Donyi Polo Airport) का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • होलांगी स्थित यह हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश का पहला ‘ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा’ है जिसे 690 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसके रनवे की लंबाई 2,300 मीटर है। विदित है कि इस हवाई अड्डे का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में किया था।
  • इस हवाई अड्डे का नामकरण सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के नाम पर रखा गया है जो अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है।
  • यह अरुणाचल प्रदेश का चौथा परिचालित हवाई अड्डा तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र का 16वाँ हवाई अड्डा है।

महत्त्व

  • यह हवाई अड्डा सभी प्रकार के मौसम में संचालन के लिये उपयुक्त है। साथ ही, हवाई अड्डा टर्मिनल एक आधुनिक भवन है जो ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा और संसाधनों के पुनर्प्रयोग के महत्त्व को दर्शाता है।
  • इस नए हवाई अड्डे के विकास से न केवल पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि यह व्यापार और पर्यटन के विकास के लिये भी एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रीनफील्ड परियोजना

ब्राउनफील्ड परियोजना

ग्रीनफील्ड परियोजना का अर्थ उस कार्य से है जिसे अप्रयुक्त भूमि पर शुरू किया जाता है। यहाँ मौजूदा ढांचे को फिर से तैयार करने या ध्वस्त करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

ब्राउनफील्ड परियोजना ब्राउनफील्ड भूमि या ब्राउनफील्ड साइट पर शुरू की जाती हैं। ब्राउनफील्ड भूमि का अर्थ ऐसी भूमि से है जो अतीत में प्रयोग की जाती थी लेकिन अब निष्क्रिय स्थिति में है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR