New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आइंस्टीन प्रोब सेटेलाइट

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ:

चीन ने 09 जनवरी 2024 को कमल के आकार का सेटेलाइट आइंस्टीन प्रोब (ईपी) लांच किया।

einstein-probe-satellite

प्रमुख बिंदु:

  • चीन के जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च 2C राकेट ने सेटेलाइट आइंस्टीन प्रोब (ईपी) के साथ उड़ान भरी।
  • लगभग 1.45 टन वजनी यह सेटेलाइट खिले हुए कमल के आकार का है। 
  • इसमें 12 पंखुड़ियां, 2 स्टामेन (पुंकेसर) और 12 माड्यूल हैं, जिनमें वाइड-फील्ड एक्स-रे टेलीस्कोप लगे हैं। 
  • स्टामेन में फालो अप एक्स-रे टेलीस्कोप के दो माड्यूल लगे हैं। 
  • ये टेलीस्कोप अंतरिक्ष वेधशाला का निर्माण करती हैं।
  • यह अगले तीन साल तक ब्रह्मांडीय अंतःक्रियाओं का अवलोकन करेगा।

सेटेलाइट आइंस्टीन प्रोब के उद्देश्य:

  • ब्रह्मांड में रहस्यमय क्षणिक घटनाओं का निरीक्षण करना
  • सुपरनोवा विस्फोटों से पहली रोशनी प्राप्त करना
  • गुरुत्वाकर्षण तरंग के साथ आने वाले एक्स-रे संकेतों की खोज करना
  • निष्क्रिय ब्लैक होल और अन्य खगोलीय पिंडों की खोज करना   

इस सेटेलाइट का नाम ‘आइंस्टीन प्रोब’ क्यों:

  • ब्लैक होल और गुरुत्वाकर्षण तरंगें आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत द्वारा की गई भविष्यवाणियां हैं।
  • इस सेटेलाइट का उद्देश्य इन भविष्यवाणियों की जानकारी जुटाना भी है।
  • इस उपग्रह का नाम महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के नाम पर रखा गया है।

einstein-probe

वाइड-फील्ड एक्स-रे टेलीस्कोप (WXT):

  • यह झींगा मछली की आंखों से प्रेरित एक उपकरण है। 
  • इनमें बहुत छोटे चौकोर छिद्र होते हैं, जो एक ग्रिड बनाते हैं।
  • WXT के प्रत्येक मॉड्यूल के अंदर का डिटेक्टर अधिक व्यापक दृश्य क्षेत्र से आने वाली एक्स-रे प्राप्त करता  है।
  • दूरबीन 3,600 वर्ग डिग्री के दृश्य क्षेत्र के साथ अवलोकन करने के लिए 12 ऐसे मॉड्यूल का उपयोग करता है।

WXT

लॉन्ग मार्च 2सी:

  • यह चीन का दो चरणों वाला मध्यम-लिफ्ट लॉन्च वाहन है।
  • यह 3,850 किलोग्राम तक पेलोड पृथ्वी की निचली कक्षा में और 1,250 किलोग्राम तक पेलोड भूस्थैतिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में भेजने में सक्षम है।

प्रश्न:-  आइंस्टीन प्रोब सेटेलाइट के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. चीन के जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांच किया गया।
  2. इसका उद्देश्य निष्क्रिय ब्लैक होल और अन्य खगोलीय पिंडों की खोज करना है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR