(प्रारंभिक परीक्षा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) (मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर)
EPABX के बारे में
पूर्ण नाम :इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट ऑटोमेटिक ब्रांच एक्सचेंज (Electronic Private Automatic Branch Exchange: EPABX)
क्या है :ऑफिस या व्यवसायिक संस्थानों के भीतर टेलीफोन कॉल्स को प्रभावी तरीके से प्रबंधित करने में सहायक एक टेलीफोन प्रणाली
यह आंतरिक एवं बाहरी कॉल्स दोनों को आसानी से प्रबंधित करने में सक्षम है।
विभिन्न प्रकार
डिजिटल EPABX :यह आधुनिक एवं अधिक दक्ष होता है और विभिन्न प्रकार के कॉलिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है।
IP PBX : यह इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित है और विशेष रूप से VoIP तकनीक का उपयोग करता है।
सिस्टम साइज : छोटे कार्यालयों के लिए छोटे सिस्टम एवं बड़े कार्यालयों के लिए बड़े व उन्नत सिस्टम होते हैं।
कार्यप्रणाली
आतंरिक कॉल्स के लिए, जब एक कर्मचारी किसी दूसरे सहकर्मी को कॉल करता है, तो EPABX एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करता है।
बाहरी कॉल्स के लिए, कर्मचारी पहले एक एक्सेस कोड (जैसे- 0) डायल करता है, फिर बाहरी नंबर डायल करता है।
EPABX एक ट्रंक लाइन को पहचानता है जो पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क (PSTN) से जुड़ा होता है।
कॉल कनेक्ट होते ही वॉयस सिग्नल EPABX से बाहर के लाइन में ट्रांसमिट हो जाते हैं।
इनकमिंग कॉल्स का प्रबंधन
इनकमिंग कॉल्स का प्रबंधन EPABX के सेटअप पर निर्भर करता है।
पुराने सिस्टम में कॉल्स को रिसेप्शनिस्ट द्वारा मैन्युअली ट्रांसफर किया जाता था, जबकि आधुनिक सिस्टम कॉलर्स को सीधे एक्सटेंशन डायल करने की अनुमति देते हैं।
डिजिटल EPABX सिस्टम्स इनकमिंग कॉल्स को इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (IVR) के जरिए ऑटोमेटिक रूप से मार्गदर्शन करते हैं।
स्विचिंग प्रक्रिया का कार्य
EPABX का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उसका स्विचिंग मैकेनिज़म होता है जो कॉल्स को सही गंतव्य तक पहुंचाता है।
पुराने सिस्टम्स में इलेक्ट्रोमैकेनिकल स्विचेज़ (जैसे- क्रॉसबॉक्स रिले) का उपयोग किया जाता था, जो एक तरह से सीलिंग फैन के रेगुलेटर की तरह कार्य करते थे।
जब कॉल शुरू होती है तो EPABX रिले को सक्रिय करता है और कॉल को सही एक्सटेंशन से जोड़ता है।
वर्तमान स्विचिंग टेक्नोलॉजी
1980 के दशक में इलेक्ट्रोमैकेनिकल स्विचेज़ को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ से बदल दिया गया।
डिजिटल सिस्टम में वॉयस सिग्नल को पल्स कोड मॉडुलेशन (PCM) के जरिए डिजिटल रूप में बदला जाता है जिससे कई कॉल्स एक साथ हैंडल की जा सकती हैं।
आजकल VoIP (Voice over IP) तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है जिससे इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल्स को ट्रांसमिट किया जा सकता है।
EPABX के आधुनिक लाभ
आधुनिक EPABX सिस्टम्स में वॉयस मेल, कॉल रिकॉर्डिंग एवं ऑटोमेटेड अटेंडेंट जैसी सुविधाएँ शामिल होती हैं।
इन सिस्टम्स का इंटरनेट आधारित होने से, यह दूरस्थ स्थानों से भी कनेक्टिविटी को आसान बनाते हैं।
इस प्रणाली से लागत में कमी, बेहतर संचार और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
EPABX के उपयोग
व्यवसायों में उपयोग :यह आंतरिक एवं बाहरी कॉल्स को संभालने के लिए बहुत प्रभावी है, खासकर बड़े ऑफिस सेटअप्स में।
स्वास्थ्य सेवाओं में :अस्पतालों में मरीजों को सही विभाग से जोड़ने के लिए EPABX का उपयोग होता है।
शिक्षण संस्थानों में :स्कूलों और कॉलेजों में कर्मचारियों एवं छात्रों के बीच संचार को बेहतर बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
महत्व
EPABX कार्यालयों में टेलीफोन संचार को सुव्यवस्थित करता है।
यह दक्षता बढ़ाता है और कॉल ट्रैफिक को व्यवस्थित करता है।
बड़ी कंपनियों के लिए यह एक आवश्यक उपकरण बन गया है जो कार्यों को सरल और प्रभावी बनाता है।