New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

अग्नि तत्व अभियान

चर्चा में क्यों

हाल ही में, नई दिल्ली स्थित नेहरु मेमोरियल संग्राहलय एवं पुस्तकालय में अग्नि तत्व- जीवन के लिये ऊर्जा’ (Agni Tattva- Energy for LiFE) पहल का शुभारंभ किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस पहल को सुमंगलम के छत्रक अभियान के तहत शुरू किया गया है। अग्नि तत्व ऊर्जा का पर्याय है और पंचमहाभूत के पांच तत्वों में से एक है।
  • पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने विज्ञान भारती (विभा) के सहयोग से अग्नि तत्व की मूल अवधारणा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये सेमिनार, कार्यक्रम और प्रदर्शनियों का आयोजन किया ।
  • इस कार्यक्रम ने सभी के लिये एक टिकाऊ भविष्य को लेकर समाधान तलाशने के लिये एक मंच प्रदान किया है। इस पहल में स्वास्थ्य, परिवहन, उपभोग व उत्पादन, सुरक्षा, पर्यावरण और आध्यात्मिकता पर केंद्रित कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।

लाइफ अभियान 

  • उल्लेखनीय है कि पर्यावरण के लिये लाइफस्टाइल (LiFE) का विचार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विगत वर्ष ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) के दौरान प्रस्तुत किया गया था।
  • विदित है कि भारत वर्ष 2030 तक अर्थव्यवस्था की उत्सर्जन तीव्रता को 33-35% तक कम करने के लिये प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य में परिवर्तन करके इसे 45% तक कर दिया गया है। 

पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया 

  • पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन गठित एक सोसायटी है और प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रमों द्वारा समर्थित है।
  • यह फाउंडेशन रक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्रों में शामिल है, जो विकसित ऊर्जा परिदृश्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR