| (प्रारंभिक परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1- समसामयिक घटनाक्रम) | 
 
चर्चा में क्यों 
हाल ही में स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) ने  वैश्विक स्तर पर हथियारों के हस्तातरण पर नवीनतम रिपोर्ट जारी की। 

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष 
- प्रमुख हथियार निर्यातक  : वर्ष 2020-24 की अवधि के दौरान हथियारों के पाँच सबसे बड़े निर्यातक- 
- संयुक्त राज्य अमेरिका 
 
- फ्रांस
 
- रूस
 
- चीन 
 
- जर्मनी
 
 
- प्रमुख हथियार आयातक : इसी अवधि के दौरान पाँच सबसे बड़े हथियार आयातक-
- यूक्रेन
 
- भारत
 
- कतर
 
- सऊदी अरब 
 
- पाकिस्तान 
 
 
- रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-24 में प्रमुख हथियारों के अंतर्राष्ट्रीय हस्तांतरण में वर्ष 2015-19 की तुलना में 0.6 % कमी आई है। 
 
- वर्ष 2015-19 और 2020-24 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा हथियारों के निर्यात में 21 % की वृद्धि जबकि रूस द्वारा निर्यात में 64 % की कमी आई।
- वर्ष 2020-24 में वैश्विक हथियारों के निर्यात में रूस का हिस्सा 7.8 % था।
 
 
- वर्ष 2020-24 में फ्रांस प्रमुख हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक था। इस अवधि में वैश्विक हथियार हस्तांतरण में फ्रांसीसी हथियारों के निर्यात का हिस्सा 9.6 % था।
 
- वर्ष 2020-24 में एशिया और ओशिनिया के देशों की कुल हथियारों के आयात में 33% हिस्सेदारी रही। 
- इसके बाद यूरोप (28 %), मध्य पूर्व (27 %), अमेरिका (6.2 %) और अफ्रीका (4.5 %) का स्थान रहा। 
 
 
- वर्ष 2020-24 में यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक था, जिसका  वैश्विक आयात में 8.8% हिस्सा रहा। 
- यूक्रेन को आपूर्ति किए जाने वाले अधिकांश प्रमुख हथियारों में संयुक्त राज्य अमेरिका (45%), जर्मनी (12%) और पोलैंड (11%) की हिस्सेदारी है।
 
 
- वर्ष 2020-24 में  नाटो के यूरोपीय सदस्य देशों द्वारा किए गए हथियारों के आयात में  संयुक्त राज्य का हिस्सा 64 % था।
 
- रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय हथियारों के आयात में कुल मिलाकर 155% की वृद्धि हुई।
 
भारत एवं पड़ोसी देशों की स्थिति 
- भारत : वर्ष 2020-24 में पाँच सबसे बड़े हथियार आयातक देशों में भारत का दूसरा स्थान रहा , हालांकि वर्ष 2015-19 और 2020-24 के बीच इसमें 9.3% की कमी आई है।
- भारतीय हथियार आयात का सबसे बड़ा हिस्सा (36%) रूस से आया।
 
 
- चीन : चीन वर्ष 1990-94 के बाद पहली बार शीर्ष 10 हथियार आयातकों की सूची से बाहर हो गया, जो उसके बढ़ते घरेलू औद्योगिक आधार को दर्शाता है। 
 
- पाकिस्तान :वर्ष 2015-19 और 2020-24 के बीच पाकिस्तान द्वारा हथियारों के आयात में 61% की वृद्धि हुई है। 
- इसके आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही जिसने 2020-24 की अवधि में पाकिस्तान के हथियारों के आयात में 81% की हिस्सेदारी हासिल की।
 
 
| 
 इसे भी जानिए 
स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) 
- परिचय: संघर्ष, शस्त्रीकरण, शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण पर अनुसंधान के लिए समर्पित स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान 
 
- स्थापना : वर्ष 1966 में स्थापित
 
- कार्य : नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, मीडिया और इच्छुक जनता को खुले स्रोतों पर आधारित डाटा, विश्लेषण और सिफारिशें प्रदान करना 
 
- मिशन:
- सुरक्षा, संघर्ष और शांति पर अनुसंधान और गतिविधियाँ शुरू करना
 
- नीति विश्लेषण और सिफारिशें प्रदान करना
 
- संवाद को सुगम बनाना और क्षमता निर्माण करना
 
- पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना
 
 
 
 
 |