New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

नाफेक्स डॉट इन (NAFEX.in) ऑक्शन पोर्टल

संदर्भ 

नई दिल्ली में सहकारिता और कृषि क्षेत्र को तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाफेड (NAFED) के नीलामी पोर्टल (ऑक्शन पोर्टल) नाफेक्स डॉट इन (NAFEX.in) का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। 

डिजिटल क्रांति की ओर कदम  

  • कार्यक्रम के दौरान अमित शाह नाफेड की कई महत्वपूर्ण डिजिटल (डिजिटल) और किसान-हितैषी पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। 
    • किसानों के बच्चों के लिए नाफेड-कल्याण छात्रवृत्ति (NAFED-KALYAN Scholarship), 
    • दलहन एवं तिलहन के भंडारण और प्रबंधन के लिए दृष्टि पोर्टल (DRISHTI Portal), 
    • संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने हेतु एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग पोर्टल (Enterprise Resource Planning - ERP Portal) तथा 
    • ऑनलाइन नीलामी के लिए नाफेक्स डॉट इन (NAFEX.in) पोर्टल 

कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख बिंदु 

  • कार्यक्रम के दौरान नाफेक्स पोर्टल पर लाइव पंजीकरण (Live Registration) का प्रदर्शन किया जाएगा और नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत भी होगी। 
  • यह पोर्टल नीलामी प्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और संचालन की सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। 
  • इसके माध्यम से नीलामी से जुड़ी गतिविधियों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा तथा किसानों, सदस्य संस्थाओं और अन्य हितधारकों को अधिक प्रभावी सेवाएं मिल सकेंगी। 
  • इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री किसानों के बच्चों को नाफेड-कल्याण छात्रवृत्ति के चेक भी वितरित करेंगे। 
  • यह पहल किसान परिवारों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उनके सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में नाफेड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नाफेड (NAFED) के बारे में 

  • नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएएफईडी) की स्थापना 2 अक्टूबर 1958 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हुई थी। 
  • नाफेड बहुराज्यीय सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत है। 
  • नाफेड की स्थापना किसानों के लाभ के लिए कृषि उपज के सहकारी विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। किसान एनएएफईडी के मुख्य सदस्य हैं, जिन्हें एनएएफईडी के कामकाज में आम सभा के सदस्य के रूप में अपनी राय रखने का अधिकार है। 

उद्देश्य:

  • कृषि, बागवानी और वन उत्पादों के विपणन, प्रसंस्करण और भंडारण को संगठित करना, बढ़ावा देना और विकसित करना।
  • कृषि मशीनरी, औजारों और अन्य इनपुट का वितरण करना।
  • अंतर-राज्यीय आयात और निर्यात व्यापार करना। 
  • थोक या खुदरा व्यापार करना।  
  • भारत में अपने सदस्यों, साझेदारों, सहयोगियों और सहकारी विपणन, प्रसंस्करण और आपूर्ति समितियों के संवर्धन और संचालन के लिए कृषि और उत्पादन में तकनीकी सलाह प्रदान करना और सहायता करना है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR