New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

न्यू डेवलपमेंट बैंक

(प्रारंभिक परीक्षा : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)
(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-2 : महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।)

संदर्भ

19 मई, 2025 को अफ्रीकी देश अल्जीरिया आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स देशों द्वारा प्रवर्तित न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का 9वां सदस्य बन गया है। साथ ही, वर्ष 2025 में एन.डी.बी. की स्थापना के 10 वर्ष भी पूर्ण हुए हैं। 

न्यू डेवलपमेंट बैंक के बारे में

  • परिचय : यह ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसकी घोषणा ब्राजील के फोर्टालेजा में आयोजित छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी। 
    • इसका गठन पश्चिमी देशों के वर्चस्व वाले विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के विकल्प के रूप में देखा जाता है।
  • उद्देश्य : उभरते बाजारों और विकासशील देशों (EMDC) में बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना।
  • मुख्यालय: शंघाई, चीन
  • वर्तमान अध्यक्ष : डिल्मा रूसेफ (2023 - 2026)
    • भारत के श्री के.वी. कामथ एन.डी.बी. के पहले अध्यक्ष (2015-2020) थे। 
  • स्थापना : 15 जुलाई, 2014 
  • परिचालन प्रारंभ : 21 जुलाई, 2015 से।
  • क्षेत्रीय कार्यालय : इसके क्षेत्रीय कार्यालय भारत में गुजरात के गिफ्ट सिटी, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में स्थापित किए गए हैं।
  • सदस्यता : इसकी सदस्यता संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के लिए खुली है, वर्ष 2021 से बैंक ने अपने विस्तार के तहत विभिन्न देशों को शामिल किया जो इसकी वैश्विक पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने का हिस्सा है।
  • शामिल नए सदस्य देश
    • बांग्लादेश (2021)
    • संयुक्त अरब अमीरात (2021)
    • मिस्र (2023)
    • अल्जीरिया (2025)
    • उरुग्वे (प्रस्तावित)
  • वोटिंग अधिकार : विश्व बैंक के विपरीत, जहां वोटिंग अधिकार पूंजी अंश के आधार पर होती है, एन.डी.बी. में प्रत्येक संस्थापक देश को एक वोट मिलता है, और किसी भी देश के पास वीटो का अधिकार नहीं है।
  • प्रारंभिक अधिकृत पूंजी : 100 बिलियन डॉलर

प्रमुख फोकस क्षेत्र

  • बुनियादी ढांचा: परिवहन, ऊर्जा, और जल आपूर्ति जैसी परियोजनाएं।
  • सतत विकास: नवीकरणीय ऊर्जा (सौर, पवन आदि), जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण, और पर्यावरण संरक्षण।
  • सामाजिक बुनियादी ढांचा: स्वास्थ्य, शिक्षा, और आवास जैसी परियोजनाओं को समर्थन।
  • नवाचार और प्रौद्योगिकी: नई तकनीकों और अनुसंधान को बढ़ावा देना।
  • निजी क्षेत्र सहयोग: निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी को बढ़ाकर विकास प्रभाव को अधिकतम करना।

इसे भी जानिए!

अल्जीरिया के बारे में

  • आधिकारिक नाम : अल्जीरियाई जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य
  • क्षेत्रफल : 2,381,741 वर्ग किमी. (अफ्रीका का सबसे बड़ा एवं विश्व का दसवां सबसे बड़ा देश)।
    • देश का लगभग 80% हिस्सा सहारा रेगिस्तान से ढका है।
  • राजधानी: अल्जीयर्स (Algiers)
  • कुल आबादी: लगभग 4.67 करोड़ (2024)
  • सीमाएँ
    • उत्तर: भूमध्यसागर
    • पूर्व: ट्यूनीशिया और लीबिया
    • दक्षिण: नाइजर, माली, और मॉरिटानिया
    • पश्चिम: मोरक्को और पश्चिमी सहारा
  • प्रमुख संसाधन: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (अल्जीरिया दुनिया के प्रमुख तेल और गैस निर्यातकों में से एक)
  • प्रमुख स्थल 
    • तस्सीली न’अज्जर: सहारा में प्रागैतिहासिक गुफा चित्रों वाला पठार (यूनेस्को स्थल)।
    • हॉगगर पर्वत 
    • मज़ार घाटी 
  • प्रमुख नदी: शेलिफ नदी




« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR