पिंक फायर रिटारडेंट

(प्रारंभिक परीक्षा: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: विज्ञान व प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव)

संदर्भ

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया प्रांत में लगी भयंकर आग के शमन के लिए विमानों से पिंक फायर रिटारडेंट (Pink Fire Retardant) पदार्थों का छिड़काव किया जा रहा है।  

पिंक फायर रिटारडेंट के बारे में

  • क्या है : अग्नि रोधक रासायनिक मिश्रणों का एक प्रकार 
    • फायर रिटारडेंट ऐसे रसायनों का मिश्रण होते हैं जिसका उपयोग आग को बुझाने या फैलने की गति को धीमा करने के लिए किया जाता है।
  • अन्य नाम : ‘फॉस-चेक’ (Phos-chek) 
  • रंग : गुलाबी रंग का 
  • प्रमुख लवण : फॉस-चेक में आम तौर पर दो प्रकार के लवण : डायमोनियम फॉस्फेट एवं अमोनियम पॉलीफॉस्फेट
  • विशेषता :
    • इस अग्निरोधक का पानी की तरह आसानी से वाष्पित न होना और लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहना 
    • आग लगने से पहले वनस्पतियों पर इसके छिड़काव से वे ऑक्सीजन के कारण जलने से बचने से सक्षम
  • गुलाबी रंग का कारण : गुलाबी रंग के सर्वाधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देने के कारण 
    • अग्निरोधी पदार्थ में आमतौर पर रंग मिलाया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अग्निशामक इसे पहचान सके।
    • इससे उन्हें अग्निरोधी पदार्थ के चारों ओर अग्नि रेखाएँ बनाने में मदद मिलती है, जिससे जान एवं संपत्ति को बचाया जाता है।

इसे भी जानिए!

डायमोनियम फॉस्फेट (DAP)

  • क्या है : एक शुष्क रासायनिक अग्निशमन एजेंट
  • निर्माण : दो बुनियादी पोषक तत्वों नाइट्रोजन एवं फॉस्फोरस से निर्मित 
  • रासायनिक सूत्र : (NH4)2(HPO4)
  • उपयोग : आमतौर पर कृषि उद्योग में उर्वरक के रूप में 

अमोनियम पॉलीफॉस्फेट (APP)

  • परिचय : यह गैर-ज्वलनशील गैसों को छोड़ने, सामग्री की सतह पर एक सुरक्षात्मक परत बनाने और दहन प्रक्रिया को रोकने की क्षमता के कारण एक प्रभावी ज्वाला मंदक के रूप में कार्य करता है।
  • उपयोग : विशेष रूप से प्लास्टिक, कपड़ा एवं विनिर्माण जैसे उद्योगों में
  • रासायनिक सूत्र : H(NH4PO3)nOH

संबंधित चिंताएँ 

पर्यावरण प्रदूषण

  • फॉस-चेक जहरीली धातुओं से युक्त है।
    • इन जहरीली धातुओं में क्रोमियम एवं कैडमियम शामिल हैं जो मनुष्यों में कैंसर और किडनी व लीवर की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
    • हालाँकि, पर्यावरण पर उनका प्रतिकूल प्रभाव अधिक चिंता का विषय है। विशेषकर जब मंदक जलमार्गों में प्रवेश करते हैं तो उपर्युक्त जहरीली धातुएँ जलीय जीवन को खतरा पहुँचा सकती हैं।
  • वर्ष 2009 से वर्ष 2021 के बीच अमेरिका में संघीय, राज्य स्तरीय और निजी भूमि पर 440 मिलियन गैलन से अधिक रिटार्डेंट छिड़के गए अर्थात आग बुझाने के दौरान 400 टन से अधिक भारी धातुएं पर्यावरण में उत्सर्जित हुई।

प्रभावशीलता पर संदेह

  • फॉस-चेक की प्रभावशीलता अस्पष्ट बनी हुई है क्योंकि यह बड़े स्तर पर आग लगने पर प्रयोग की जाने वाली कई अग्निशमन युक्तियों में से एक है। आग बुझने के बाद इसका मूल्यांकन मुश्किल है।
    • हवाई अवरोधकों की प्रभावशीलता ढलान, ईंधन के प्रकार, भूभाग एवं मौसम जैसी पर्यावरणीय स्थितियों पर निर्भर है।

अत्यधिक महँगा

  • इस प्रकार की अग्निशामन विधियों का प्रयोग अत्यधिक महंगा होता है। 

आगे की राह 

  • वैश्विक स्तर पर अनुमानत: जंगल की आग का धुआं प्रतिवर्ष 6,75,000 असामयिक मौतों के लिए जिम्मेदार होता है। 
  • वैश्विक तापमान में वृद्धि के साथ-साथ जंगल में आग लगने की घटनाओं में और भी बढोतरी होने की उम्मीद है।
  • इससे हवाई अग्निरोधी पदार्थों का उपयोग अधिक बढ़ जाएगा। इसके लिए पर्यावरण अनुकूल सामग्री एवं रणनीतिक उपायों को अपनाने की आवश्यकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT