New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

स्पर्श पहल

चर्चा में क्यों

रक्षा लेखा विभाग (DAD) ने बैंक ऑफ बड़ौदा तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं ताकि स्पर्श पहल के तहत इनको सेवा केंद्रों के रूप में शामिल किया जा सके। 

स्पर्श पहल (SPARSH Initiative)

  • स्पर्श (System for Pension Administration (Raksha) : SPARSH) रक्षा मंत्रालय की एक पहल है। यह रक्षा पेंशन की मंज़ूरी एवं वितरण के स्वचालन के लिये एक एकीकृत प्रणाली है।
  • यह पेंशन दावों को संसाधित करने और बिना किसी बाह्य मध्यस्थ के सीधे रक्षा पेंशनभोगियों के बैंक खातों में पेंशन जमा करने के लिये एक वेब-आधारित प्रणाली है। 
  • डिजिटल इंडिया पहल को गति प्रदान करते हुए स्पर्श ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11,600 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण किया है, जो वित्त वर्ष 2020-21 में केवल 57 करोड़ रुपए था। 
  • स्पर्श पर पेंशनभोगियों की कुल संख्या 11 लाख लाभार्थियों के साथ एक मिलियन का आँकड़ा पार कर गई है, जो भारत में कुल रक्षा पेंशनभोगियों का लगभग 33% है।

समझौते से लाभ

  • यह समझौता स्पर्श में लॉगऑन करने के लिये तकनीकी साधन की अनुपलब्धता वाले दूरदराज़ के क्षेत्रों में रह रहे पेंशनभोगियों को सुविधा प्रदान करेगा।
  • ये सेवा केंद्र स्पर्श के लिये पेंशनभोगियों हेतु एक इंटरफेस के रूप में कार्य करेंगे।
  • इसके तहत ग्राम स्तरीय उद्यमी (VLE) भी रक्षा पेंशनरों की सहायता करेंगे। पेंशनभोगियों को सेवा केंद्रों तक नि:शुल्क पहुँच प्रदान की जाएगी तथा नाममात्र का सेवा शुल्क विभाग द्वारा ही वहन किया जाएगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR