New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

टी.आर.एफ़. नामित वैश्विक आंतकवादी घोषित

(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों व राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय)

संदर्भ 

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी लेने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) समूह को अमेरिकी विदेश विभाग ने कार्यकारी आदेश 13224 के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।

द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के बारे में

  • उत्पत्ति : अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के बाद वर्ष 2019 में जम्मू एवं कश्मीर में उभरा
  • संबद्धता : लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का प्रतिनिधि संगठन माना जाता है जिसका इस्तेमाल आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका को छिपाने के लिए किया जाता है।
  • कार्रवाई : कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की लक्षित हत्याओं में शामिल

अमेरिकी द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रभाव 

  • संपत्तियों को ज़ब्त करना : TRF की अमेरिका-स्थित सभी संपत्तियाँ ज़ब्त कर ली गई हैं।
  • प्रतिबंध : अमेरिकी नागरिकों को TRF के साथ लेन-देन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • वैश्विक संदेश : यह पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय सहमति को दर्शाता है।

भारत के लिए निहितार्थ

  • कूटनीतिक जीत : सीमा पार आतंकवाद को उजागर करने में भारत की स्थिति मज़बूत
  • पाकिस्तान पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव : FATF से संबंधित पाकिस्तान की जाँच में वृद्धि।
  • सुरक्षा पर ध्यान : आतंकवाद-रोकथाम पर गहन वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करता है।
  • अमेरिका का निर्णय संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव 1267 के तहत यू.एन. सुरक्षा परिषद् में टी.आर.एफ. को वैश्विक आंतकी संगठन नामित करने में भारत के मामले को मजबूत करेगा।

इसे भी जानिए!

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का प्रस्ताव 1267 वर्ष 1999 में पारित किया गया था। 
  • उद्देश्य : आतंकवादियों तथा आतंकवादी संगठनों, जैसे- अल-क़ायदा, तालिबान एवं उनके सहयोगियों के ख़िलाफ़ वैश्विक प्रतिबंध लागू करना। 
  • प्रस्ताव 1267 के अंतर्गत प्रतिबंध
    • आर्थिक प्रतिबंध : संबंधित लोग/संगठनों के संपत्तियों को जब्त करना
    • यात्रा प्रतिबंध : नामित लोगों के अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध।
    • हथियार प्रतिबंध : संबंधित लोगों/गुटों को हथियार की आपूर्ति पर रोक
1267 प्रतिबंध सूची (प्रतिबंध सूची)
  • यह एक प्रमुख सूची है जिसमें उन लोगों/संगठनों को शामिल किया गया है जो आंतकवादी गतिविधियों में शामिल हैं या उनसे संबंधित हैं।
  • इसे प्राय: संयुक्त राष्ट्र आतंक सूची (UN Terror List) भी कहा जाता है।

निष्कर्ष 

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष एवं आतंकी ढाँचे को ध्वस्त करने में वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर लगातार ज़ोर दिया है। टी.आर.एफ. को आतंकवादी घोषित किया जाना एक सामयिक एवं महत्वपूर्ण कदम है जो आतंकवाद-रोकथाम पर भारत व अमेरिका के बीच गहरे सहयोग को दर्शाता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR