New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

टंगस्टन

हाल ही में, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) को आंध्र प्रदेश में टंगस्टन ब्लॉक की खोज एवं खनन का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। 

टंगस्टन (Tungsten) के बारे में

  • यह एक रासायनिक तत्व है जिसका प्रतीक W तथा परमाणु संख्या 74 है। यह प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक तत्व है और इसे संक्रमण धातु के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • इसके प्रमुख उत्पादक चीन (प्रमुख वैश्विक उत्पादक), वियतनाम, रूस एवं उत्तर कोरिया हैं। इसे भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण खनिज के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • यह कभी शुद्ध धातु के रूप में नहीं पाया जाता है बल्कि यह चट्टानों एवं खनिजों में अन्य रसायनों के साथ पाया जाता है। यह प्रकृति में वोल्फ्रामाइट व स्कीलाइट जैसे खनिज रूपों में पाया जाता है।

टंगस्टन के गुण

  • इसका गलनांक सभी धातुओं में सर्वधिक 3410 °C है। 3410 °C पर इसका वाष्प दाब 4.27 पास्कल (Pa) के साथ सभी धातुओं में न्यूनतम है।
  • 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर इसकी तन्यता शक्ति (Tensile Strength) सभी धातुओं में सर्वाधिक होती है।
  • टंगस्टन कमरे के तापमान पर ठोस होता है। टंगस्टन मिश्र धातुएँ मजबूत व लचीली होती हैं। साथ ही, घिसाव प्रतिरोधी तथा बिजली का सुचालक होती हैं।

टंगस्टन के उपयोग

  • टंगस्टन का उपयोग एक्स-रे ट्यूब, प्रकाश बल्ब, उच्च गति वाले उपकरण एवं वेल्डिंग इलेक्ट्रोड जैसे उत्पादों में किया जाता है।
  • इसका उपयोग रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तीव्र करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी किया जाता है।
  • टंगस्टन कार्बाइड अत्यधिक कठोर होता है और धातुकर्म, खनन व पेट्रोलियम उद्योगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • अन्य टंगस्टन यौगिकों का उपयोग सिरेमिक पिगमेंट में, कपड़ों के लिए अग्निरोधी कोटिंग्स के रूप में तथा कपड़ों के लिए रंग-प्रतिरोधी रंगों के रूप में किया जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X