महासागर अनुसंधान पोत (ओआरवी) सागर मंथन

Current Affairs 10-Sep-2026

हाल ही में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कोलकाता स्थित ऋषि बंकिम शिपयार्ड में भारत के उन्नत महासागर अनुसंधान पोत (ORV) ‘सागर मंथन’ का शुभारंभ किया। 

नार्कोलेप्सी (Narcolepsy)

Current Affairs 10-Sep-2026

नार्कोलेप्सी (Narcolepsy) पर महत्वपूर्ण शोध करने वाले दो वैज्ञानिकों को हाल ही में एक प्रतिष्ठित विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नार्कोलेप्सी एक तंत्रिका संबंधी विकार है, जिसमें व्यक्ति को अचानक नींद आने लगती है और वह बिना चेतावनी के सो सकता है। 

नैवियर-स्टोक्स समीकरण विवाद

Current Affairs 10-Sep-2026

गणित की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा विवाद चर्चा में है, जिसमें विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अकादमिक नैतिकता तीनों आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। विवाद का केंद्र है नैवियर-स्टोक्स समीकरण, जो द्रवों यानी पानी और हवा जैसी चीजों की गति का वर्णन करते हैं। इन समीकरणों से जुड़ी एक समस्या दुनिया की सबसे कठिन अनसुलझी गणितीय समस्याओं में शामिल है और इसे हल करने वाले के लिए 10 लाख डॉलर के मिलेनियम पुरस्कार का प्रावधान है। 

जैविक अपशिष्ट से चिकित्सा विज्ञान की नई उम्मीद तक

Current Affairs 10-Sep-2026

लंबे समय तक मासिक धर्म के रक्त को केवल शरीर से बाहर निकलने वाले जैविक अपशिष्ट के रूप में देखा गया। लेकिन विज्ञान की दुनिया में अब इस धारणा को चुनौती मिल रही है। शोधकर्ताओं के लिए मासिक धर्म का रक्त अब ऐसी जैविक सामग्री बनता जा रहा है, जिसमें बीमारी की पहचान, दवाओं के विकास और क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत तक की संभावनाएँ छिपी हो सकती हैं।  

आईएएफ ड्रोनथॉन 2026

Current Affairs 09-Sep-2026

आधुनिक युद्धक्षेत्र में मानवरहित हवाई प्रणालियों यानी ड्रोन की भूमिका लगातार बढ़ रही है। निगरानी और टोही से लेकर खुफिया जानकारी जुटाने, स्वायत्त अभियानों और विशेष सैन्य अभियानों तक ड्रोन तकनीक रक्षा तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। इसी बदलते तकनीकी और सामरिक परिदृश्य के बीच भारतीय वायु सेना (आईएएफ) 14 से 16 सितंबर 2026 तक राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण रेंज में ‘ड्रोनथॉन-2026’ का आयोजन करने जा रही है।

एंटीबायोटिक प्रतिरोध: स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ता संकट

Current Affairs 08-Sep-2026

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research - ICMR) के एक अध्ययन ने भारत में बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance - AMR) संकट की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। अध्ययन के अनुसार, एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया (Antibiotic-resistant Gram-negative bacteria) से होने वाले संक्रमण अधिक जानलेवा होने के साथ-साथ उनके इलाज को महंगा भी बनाते हैं। हालांकि, भारत की एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस समस्या को केवल एंटीबायोटिक के अत्यधिक उपयोग तक सीमित नहीं किया जा सकता। देर से निदान, अस्पतालों में संक्रमण का प्रसार और कमजोर संक्रमण-नियंत्रण व्यवस्था भी इसके प्रमुख कारण हैं।   

सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (Cell Broadcast System)

Current Affairs 08-Sep-2026

प्राकृतिक आपदाओं और खराब मौसम की स्थिति में समय पर चेतावनी लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी दिशा में भारत में सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (Cell Broadcast System-CBS) को फिर से शुरू किया गया है। इस प्रणाली को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (Centre for Development of Telematics-C-DOT) ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य किसी आपदा या आपात स्थिति में प्रभावित क्षेत्र में मौजूद मोबाइल उपयोगकर्ताओं तक कुछ ही सेकंड में चेतावनी पहुँचाना है। 

गूगल का 1 गीगावाट डेटा सेंटर: पानी बचाने के लिए एयर-कूलिंग

Current Affairs 08-Sep-2026

स्थानीय स्तर पर लगातार हो रहे विरोध और नागरिक समाज संगठनों की चिंताओं के बीच गूगल ने विशाखापत्तनम जिले में प्रस्तावित अपने 1 गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर में एयर-कूलिंग तकनीक इस्तेमाल करने की बात कही है। पानी की कमी और डेटा सेंटर की संभावित खपत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कंपनी का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या केवल एयर-कूलिंग के जरिए इतनी बड़ी क्षमता वाले डेटा सेंटर को प्रभावी ढंग से ठंडा किया जा सकता है? 

एआई संगीत पर ऑस्ट्रेलिया की सख्ती

Current Affairs 08-Sep-2026

कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई ने संगीत की दुनिया में रचनात्मकता के नए दरवाजे खोले हैं, लेकिन इसके साथ कॉपीराइट, कलाकारों के अधिकार और संगीत की प्रामाणिकता को लेकर विवाद भी तेज हो गया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया ने एआई से पूरी तरह तैयार किए गए संगीत को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया के संगीत उद्योग की संस्था ऑस्ट्रेलियन रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन (एआरआईए) ने 25 अगस्त को स्पष्ट किया कि पूरी तरह एआई की मदद से बनाए गए गानों को उसके संगीत चार्ट में जगह नहीं दी जाएगी।

भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच कारोबार को संबल दे रही ईसीएलजीएस 5.0

Current Affairs 07-Sep-2026

वैश्विक स्तर पर बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का असर आपूर्ति श्रृंखलाओं, लॉजिस्टिक्स लागत और कारोबार की तरलता पर पड़ रहा है। ऐसे समय में भारत सरकार ने घरेलू उत्पादन, रोजगार और कारोबारी गतिविधियों को गति देने के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दी है। सरकार ने 5 मई 2026 को इस योजना को मंजूरी देते हुए व्यवसायों के लिए अतिरिक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT