New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सूक्ष्म क्रस्टेशियन

हाल ही में, लक्षद्वीप के कवारत्ती लैगून से मिले सूक्ष्म क्रस्टेशियन को एक नए वंश और नई प्रजाति के रूप में मान्यता दी गई है। यह जीव कोपेपोडा वर्ग के लाओफोंटिडी कुल का सदस्य है और इतना सूक्ष्म है कि इसे देखने और अध्ययन करने के लिए केवल माइक्रोस्कोप का उपयोग किया जा सकता है।  

सूक्ष्म क्रस्टेशियन के बारे में 

  • Indiaphonte bijoyi एक सूक्ष्म क्रस्टेशियन (कोपेपोड) है जो लाओफोंटिडी (Laophontidae) कुल और Harpacticoida क्रम से संबंधित है।
  • यह माइओफॉना का हिस्सा है जिनमें शामिल छोटे (1 मिलीमीटर से छोटे) जंतु तलछट में रहते हैं और केवल माइक्रोस्कोप के माध्यम से ही देखे जा सकते हैं।
  • यह प्रजाति लक्षद्वीप के कवारत्ती लैगून में पाई गई जो प्रवाल-समृद्ध, उथला एवं जैव विविधता से भरपूर लैगून इकोसिस्टम के लिए जानी जाती है।

खोज के बारे में जानकारी

  • वंश : Indiaphonte (भारत को सम्मानित करने के उद्देश्य से)
  • प्रजाति : bijoyi (प्रसिद्ध भारतीय समुद्री वैज्ञानिक एस. बिजोय नंदन को सम्मानित करने के उद्देश्य से)
  • यह नया वंश इसलिए माना गया है क्योंकि इसके शारीरिक लक्षणों का संयोजन किसी भी ज्ञात Laophontidae वंश में नहीं देखा गया है। 

क्रस्टेशियन के प्रकार

  • कुछ बड़े (मैक्रोस्कोपिक) क्रस्टेशियन
    • केकड़ा (Crab) 
    • लॉबस्टर (Lobster) 
    • झींगा/प्रॉन (Shrimp/Prawn) 
    • क्रिल (Krill)
    • बार्नेकल (Barnacle)
  • कुछ सूक्ष्म (माइक्रोस्कोपिक) क्रस्टेशियन
    • कोपेपोड (Copepods)
    • क्लैडोसेरन्स (Cladocerans)
    • ऑस्ट्राकोड्स (Ostracods)
    • एम्फीपोड्स (Amphipods) 

प्रमुख लक्षण 

  • आकार: लगभग 518–772 माइक्रोमीटर; मादा थोड़ी बड़ी होती है।
  • शरीर: अर्ध-नलाकार, पेट और पीठ की दिशा में चपटा, मध्य भाग में चौड़ा तथा पीछे की ओर पतला
  • अंग: सामने एंटेना जैसे अंग; तलछट में जीवन के लिए अनुकूलित विशेष अंग 

महत्व 

  • माइओफॉना कोपेपोड्स पोषक तत्वों का पुनर्चक्रण करते हैं, सूक्ष्म शैवाल खाते हैं और जलीय खाद्य श्रृंखला की नींव तैयार करते हैं।
  • यह खोज वैश्विक टैक्सोनॉमी में एक नया वंश जोड़ती है और भारत की समुद्री अनुसंधान में योगदान को उजागर करती है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X