Current Affairs 14-Jan-2026
सरसों देश में खाद्य तेल का सबसे बड़ा स्वदेशी स्रोत है जिसकी खेती लगभग 90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं पश्चिम बंगाल में होता है। हालाँकि, वर्तमान में यह फसल ओरोबैंकी एजिप्टियाका (Orobanche aegyptiaca) नामक परजीवी खरपतवार के गंभीर खतरे का सामना कर रही है। यह खरपतवार सरसों की जड़ों से चिपककर पानी एवं पोषक तत्व खींच लेती है जिससे पौधों की वृद्धि बाधित होती है और बीज उत्पादन में भारी कमी आ जाती है।
Current Affairs 14-Jan-2026
हाल ही में, डी.आर.डी.ओ. की रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद द्वारा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली तीसरी पीढ़ी की फायर एंड फॉरगेट ‘मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM)’ का सफल उड़ान परीक्षण किया गया।
Current Affairs 14-Jan-2026
संयुक्त राज्य अमेरिका ने यह संकेत दिया है कि भारत को अगले माह अमेरिका के नेतृत्व वाली ‘पैक्स सिलिका (Pax Silica)’ पहल से जुड़ने का निमंत्रण दिया जाएगा।
Current Affairs 14-Jan-2026
पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के तहत कार्बन बाजारों का संचालन वैश्विक जलवायु शासन में एक निर्णायक मोड़ का प्रतिनिधित्व करता है।
Current Affairs 13-Jan-2026
भारत की जेलों में एक बड़ी संख्या ऐसे कैदियों की है जो सजा पूरी करने के बाद भी केवल इसलिए सलाखों के पीछे हैं क्योंकि उनके पास अदालत द्वारा लगाया गया जुर्माना भरने के धन नहीं हैं। वर्ष 2023 में ‘गरीब कैदियों को सहायता’ योजना शुरू की गई थी। हालांकि, राज्यों की सुस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए गृह मंत्रालय ने इसके दिशा-निर्देशों में परिवर्तन किए हैं।
Current Affairs 13-Jan-2026
हाल ही में, भारत एवं नीदरलैंड ने गुजरात के लोथल में प्रस्तावित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) के विकास हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोग भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Current Affairs 13-Jan-2026
चक्रवात दितवाह का सामना करने वाले श्रीलंका के लिए भारत ने 450 मिलियन डॉलर के एक व्यापक ‘पुनर्निर्माण पैकेज’ की घोषणा की है। यह घोषणा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात के बाद की।
Current Affairs 13-Jan-2026
भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी अब एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। हाल ही में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की भारत यात्रा इस साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर से मेल खाती है।
Current Affairs 13-Jan-2026
भारतीय उपभोक्ता संरक्षण कानून का मूल उद्देश्य ग्राहकों को शोषण के विरुद्ध एक सरल, सस्ता व समयबद्ध मंच प्रदान करना था किंतु वर्तमान आँकड़े एवं वास्तविकता कुछ अलग ही हैं। जिस न्याय प्रणाली को 3 से 5 महीने में विवाद सुलझाने होते थे, उसमें विलंब होता जा रहा है।
Current Affairs 13-Jan-2026
22 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली के पृथ्वी भवन में आयोजित नौवें राष्ट्रीय आकाशीय बिजली सम्मेलन (National Lightning Conference) में विशेषज्ञों ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में आकाशीय बिजली (Lightning) भारत की सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदा बनकर उभरी है। अत्यधिक मौतों का कारण बनने के बावजूद इस प्राकृतिक आपदा को नीतिगत एवं सामाजिक स्तर पर अभी भी उस गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिस गंभीरता से बाढ़ या चक्रवात को लिया जाता है।