Current Affairs 09-Oct-2025
हाल ही में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (International IDEA) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट “द ग्लोबल स्टेट ऑफ डेमोक्रेसी 2024: स्ट्रेंथनिंग द लेजिटिमेसी ऑफ इलेक्शंस इन ए टाइम ऑफ रेडिकल अनसर्टेनिटी” जारी की।
Current Affairs 09-Oct-2025
तमिलनाडु के करूर में सितंबर में तमिलगा वेत्रि कज़गम (TVK) के संस्थापक अभिनेता विजय की रैली में हुई भगदड़ की भयावह त्रासदी ने पुन: भारत में भीड़ प्रबंधन की गंभीर चुनौतियों को उजागर कर दिया है। अत्यधिक भीड़भाड़ और दम घुटने के कारण इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकांश युवा थे।
Current Affairs 09-Oct-2025
विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मज़बूत घरेलू बाज़ार और सरकार के दूरदर्शी जी.एस.टी. सुधारों के प्रभाव का परिणाम है।
Current Affairs 09-Oct-2025
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के अनुसार वर्ष 2025 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) को प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें धातु-कार्बनिक ढाँचों (Metal-Organic Frameworks: MOFs) के विकास में उनके अग्रणी योगदान के लिए दिया गया है।
Current Affairs 08-Oct-2025
नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान (Cassini Spacecraft) द्वारा एकत्रित आँकड़ों पर एक नए अध्ययन से इस बात के अतिरिक्त प्रमाण मिले हैं कि शनि के चंद्रमा ‘एन्सेलेडस’ (Enceladus) पर जीवन संभव हो सकता है।
Current Affairs 08-Oct-2025
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 8 अक्टूबर 2025 को घोषणा की कि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी को “धातु-कार्बनिक ढांचे (Metal-Organic Frameworks – MOFs) के विकास के लिए” दिया जा रहा है।
Current Affairs 08-Oct-2025
भारत 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता के लक्ष्य को साधने के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश के दरवाज़े खोलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यह न केवल देश की बढ़ती ऊर्जा माँग को पूरा करने के लिए एक ज़रूरी कदम है बल्कि वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा उत्पादन की प्रतिबद्धता के अनुरूप भी है।
Current Affairs 07-Oct-2025
दिल्ली में सर्दियों में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। इस बढ़ती समस्या से निपटने के लिए निर्णय सहायता प्रणाली (Decision Support System – DSS) को पुनः सक्रिय किया गया है। यह सिस्टम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण स्रोतों का विश्लेषण और पूर्वानुमान प्रदान करता है।
Current Affairs 07-Oct-2025
भारत में मृतकों के अंगदान की दर वैश्विक स्तर पर न्यूनतम है जो देश के गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट को उजागर करती है। यद्यपि सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष लगभग 1,60,000 मौतें होती हैं किंतु मृतक अंगदान की संख्या मात्र 1,000 से 1,200 के बीच सीमित है।
Current Affairs 07-Oct-2025
उत्तर भारत में धान की कटाई का मौसम शुरू होने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पराली दहन की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पराली दहन राजधानी दिल्ली में शीतकाल के दौरान वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है।