सीपीग्राम: नागरिकों की आवाज को जवाबदेह शासन से जोड़ता डिजिटल मंच

Current Affairs 10-Aug-2026

केंद्रीकृत जन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) ने पिछले एक दशक में भारत की जन शिकायत निवारण व्यवस्था को नई दिशा दी है। डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण और नागरिक प्रतिपुष्टि के उपयोग से सीपीग्राम आज केवल शिकायत दर्ज करने का पोर्टल नहीं, बल्कि पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन का महत्वपूर्ण डिजिटल मंच बन चुका है।

बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026: डिजिटल बैंकिंग के अनुरूप कानून का आधुनिकीकरण

Current Affairs 10-Aug-2026

हाल ही में लोकसभा ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026 पारित किया है। इसका उद्देश्य औपनिवेशिक काल के बैंकर्स बुक्स एविडेंस अधिनियम, 1891 को प्रतिस्थापित कर बैंकिंग रिकॉर्ड से संबंधित कानूनी व्यवस्था को आधुनिक बनाना है।  

भारत में निवेश घोषणाओं में वृद्धि के बावजूद उपभोक्ता मांग में कमी

Current Affairs 08-Aug-2026

हाल ही में सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने वित्त वर्ष 2026-27 में भारत में कॉरपोरेट निवेश घोषणाओं से संबंधित नए आँकड़े जारी किए हैं। एक तरफ ये आँकड़े निवेश के मजबूत पुनरुत्थान का संकेत देते हैं, लेकिन दूसरी तरफ  अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता मांग की कमजोरी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की एक शोध रिपोर्ट ने भी इस स्थिति को रेखांकित किया है।  

पीएम-यशस्वी (PM-YASASVI) योजना

Current Affairs 08-Aug-2026

उच्च शिक्षा में जीवन बदलने की ताकत होती है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए, आर्थिक तंगी प्रायः उनके सपनों को साकार करने में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण महाराष्ट्र की 25 वर्षीय छात्रा सुश्री दिव्या दराडे का है, जो ओबीसी (NT-D) समुदाय की हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ‘ओबीसी’, ईबीसी और डीएनटी विद्यार्थियों के लिए टॉप क्लास शिक्षा हेतु PM-YASASVI योजना' ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उनके संकल्प को और मजबूत किया।

पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना

Current Affairs 08-Aug-2026

भारत ने पिछले एक दशक में नवीकरणीय ऊर्जा, विशेषकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सौर मॉड्यूल और सेल विनिर्माण क्षमता में तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन पूरी सौर मूल्य श्रृंखला में भारत अभी आत्मनिर्भर नहीं है। इसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पॉलीसिलिकॉन के उत्पादन में देश लगभग पूरी तरह आयात पर निर्भर है। इसी चुनौती को दूर करने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण हेतु एक अलग उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना तैयार कर रहा है। यह पहल भारत की सौर आपूर्ति श्रृंखला को अधिक सुरक्षित, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।  

पश्चिम एशिया में उभरती सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था

Current Affairs 08-Aug-2026

तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मक्का में ‘मक्का संयुक्त प्रतिरोध समझौते’ (Mecca Joint Deterrence Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य तीनों देशों के बीच सामूहिक सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग का एक नया ढाँचा विकसित करना है। यह समझौता पश्चिम एशिया और उसके आसपास बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों तथा क्षेत्रीय शक्तियों की रणनीतिक स्वायत्तता की बढ़ती आकांक्षा को दर्शाता है। 

भारत में हीटवेव और आकाशीय बिजली को अधिसूचित प्राकृतिक आपदा का दर्जा

Current Affairs 08-Aug-2026

भारत में बढ़ती चरम मौसमी घटनाओं के बीच गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026–2031 के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) के परिचालन दिशानिर्देशों में हीटवेव (लू) और आकाशीय बिजली को अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल किया है। इससे अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की संख्या 12 से बढ़कर 14 हो गई है। यह कदम भारत की बदलती जलवायु परिस्थितियों और बढ़ते आपदा जोखिमों के अनुरूप महत्वपूर्ण नीतिगत पहल है।  

स्वायत्त एआई एजेंट और साइबर सुरक्षा : उभरती तकनीकी चुनौती

Current Affairs 08-Aug-2026

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence—AI) का विकास अब केवल प्रश्नों के उत्तर देने वाले चैटबॉट तक सीमित नहीं है। स्वायत्त एआई एजेंट ऐसे तंत्र हैं, जो किसी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वयं निर्णय ले सकते हैं, कार्यों का क्रम निर्धारित कर सकते हैं तथा बाहरी डिजिटल प्रणालियों के साथ अंतःक्रिया कर सकते हैं। हाल के साइबर सुरक्षा परीक्षणों में ऐसे एजेंटों के अप्रत्याशित और अनधिकृत व्यवहार की घटनाओं ने एआई सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा के बीच बढ़ते संबंध को उजागर किया है। 

यूपीआई पर एमडीआर की वापसी

Current Affairs 07-Aug-2026

भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था की रीढ़ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) है, जिसने देश में तेज़, सुरक्षित और निःशुल्क डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया है। इसी बीच केंद्र सरकार ने कराधान एवं अन्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 के माध्यम से भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, जिससे यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

टाटा संस लिमिटेड का एनबीएफसी-यूएल के रूप में वर्गीकरण

Current Affairs 07-Aug-2026

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए टाटा संस लिमिटेड को अपर लेयर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी-यूएल) के रूप में वर्गीकृत किया है। साथ ही, आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि एनबीएफसी के रूप में पंजीकरण निरस्त (डी-रजिस्ट्रेशन) कराने के लिए टाटा संस द्वारा दायर आवेदन अभी विचाराधीन है। इस निर्णय के बाद यह बहस तेज हो गई है कि क्या स्केल बेस्ड रेगुलेशन (एसबीआर) के तहत टाटा संस को अनिवार्य रूप से शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना पड़ेगा।  

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT