Current Affairs 14-Mar-2026
पिछले लगभग छह दशकों में भारतीय चुनावी राजनीति में महिलाओं की भूमिका में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। आज महिलाओं की मतदान भागीदारी लगभग पुरुषों के बराबर पहुँच चुकी है, और कई राज्य चुनावों में तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से भी अधिक रहा है।
Current Affairs 14-Mar-2026
भारत और सूडान के मध्य संबंधों की नींव प्राचीन व्यापारिक संपर्कों, साझा इतिहास और विकास के प्रति आपसी सहयोग पर टिकी है। रणनीतिक दृष्टि से सूडान भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ऊर्जा संसाधनों, क्षेत्रीय स्थिरता और विस्तृत अफ्रीकी बाजारों तक पहुँच मार्ग प्रशस्त करता है।
Current Affairs 14-Mar-2026
हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत, चीन सहित कई देशों के खिलाफ Section 301 के तहत जांच शुरू की है। यह जांच मुख्यतः विनिर्माण क्षेत्रों में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता (structural excess capacity) और अधिक उत्पादन (overproduction) को लेकर उठाई गई चिंताओं से जुड़ी है।
Current Affairs 14-Mar-2026
वर्तमान में वैश्विक स्तर पर पेप्टाइड थेरेप्यूटिक्स (Peptide Therapeutics) ने चिकित्सा अनुसंधान और क्लिनिकल अभ्यास में एक नई क्रांति ला दी है।
Current Affairs 13-Mar-2026
भारत सरकार ने हाल ही में उन देशों से आने वाले निवेश के लिए FDI नीति में संशोधन किया है जो भारत के साथ भूमि सीमा (Land Border) साझा करते हैं, जैसे – चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान। इन संशोधनों का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखते हुए विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाना और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करना है।
Current Affairs 13-Mar-2026
हाल ही में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय हरीश राणा के मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति प्रदान की है। हरीश राणा वर्ष 2013 में हुई एक दुर्घटना के बाद से पिछले 13 वर्षों से पर्सिस्टेंट वेजिटेटिव स्टेट (PVS) में थे। यह निर्णय महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसे भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु से संबंधित कानूनी ढांचे के पहले वास्तविक अनुप्रयोग के रूप में देखा जा रहा है, जो पूर्ववर्ती न्यायिक निर्णयों के आधार पर विकसित हुआ था।
Current Affairs 13-Mar-2026
भारत वर्तमान समय में एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) की आपूर्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण चुनौती का सामना कर रहा है। बीते वर्षों में विशेषकर गरीब और ग्रामीण परिवारों में एलपीजी की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। किंतु इसके अनुरूप दीर्घकालिक भंडारण अवसंरचना का पर्याप्त विस्तार नहीं हो पाया है, जिसके कारण आपूर्ति प्रणाली अपेक्षाकृत संवेदनशील बनी हुई है।
Current Affairs 13-Mar-2026
हाल ही में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भारत के प्रमुख वैश्विक वस्त्र सम्मेलन, भारत टेक्स 2026 के आयोजन की पहल आरंभ की, जो वैश्विक वस्त्र अर्थव्यवस्था में देश के बढ़ते नेतृत्व का संकेत है। यह आयोजन नवाचार, सहयोग और मेक इन इंडिया की भावना मूल में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वस्त्र क्षेत्र के 5एफ विजन फार्म (खेत) से फाइबर (रेशा), फाइबर से फैक्ट्री (कारखाना), फैक्ट्री से फैशन, और फैशन से फॉरेन (विदेश) शामिल हैं, जिसका लक्ष्य कृषि, रोजगार और निर्यात को बढाना है।
Current Affairs 13-Mar-2026
हाल ही में नीति आयोग ने नई दिल्ली में “फिस्कल हेल्थ इंडेक्स (Fiscal Health Index) 2026” का दूसरा वार्षिक संस्करण जारी किया। यह सूचकांक राज्यों की वित्तीय स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से तैयार किया गया एक महत्वपूर्ण विश्लेषणात्मक उपकरण है।
Current Affairs 13-Mar-2026
हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India – ZSI) के वैज्ञानिकों ने पूर्वी हिमालय क्षेत्र में लाइकेन मॉथ की दो नई प्रजातियों की पहचान की है। इन नई प्रजातियों को कौलोसेरा होलोवाई और असुरा बुक्सा (Caulocera hollowayi तथा Asura buxa) नाम दिया गया है। वस्तुतः यह खोज हिमालयी जैव विविधता के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Our support team will be happy to assist you!