New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

रचनात्मक प्रतिन्याय (Doctrine of Constructive Res Judicata) -न्यायिक निर्णयों की अंतिमता का सिद्धांत

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने पुनः स्पष्ट किया कि रचनात्मक प्रतिन्याय (Constructive Res Judicata) का उद्देश्य पक्षकारों को एक ही विवाद से जुड़े मुद्दों पर बार-बार या चरणबद्ध तरीके से मुकदमेबाजी करने से रोकना तथा न्यायिक निर्णयों की अंतिमता सुनिश्चित करना है।

प्रतिन्याय (Res Judicata) क्या है ?

  • Res Judicata लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है— “जिस विषय पर पहले ही निर्णय दिया जा चुका हो”। 
  • यह सिद्धांत अंग्रेजी कॉमन लॉ से विकसित हुआ है। 
  • इसके अनुसार, यदि किसी सक्षम न्यायालय ने किसी विवाद पर अंतिम निर्णय दे दिया है, तो वही पक्षकार उसी विषय पर पुनः मुकदमा नहीं कर सकते। 
  • भारतीय विधि में यह सिद्धांत सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC), 1908 की धारा 11 में निहित है। 
  • इसका उद्देश्य न्यायिक संसाधनों की बचत करना तथा एक ही विवाद पर दोहराव वाली मुकदमेबाजी को रोकना है।

रचनात्मक प्रतिन्याय (Constructive Res Judicata) क्या है ?

  • यह प्रतिन्याय (Res Judicata) का विस्तारित रूप है। 
  • यह उन मुद्दों पर लागू होता है जिन्हें पहले मुकदमे में उठाया जा सकता था या उठाया जाना चाहिए था, लेकिन पक्षकार ने उन्हें नहीं उठाया। 
  • ऐसे मामलों में कानून यह मान लेता है कि वह मुद्दा भी पहले मुकदमे में विचाराधीन था और उस पर निर्णय हो चुका है। 
  • इसलिए बाद में उसी मुद्दे को लेकर नया मुकदमा दायर नहीं किया जा सकता।

कानूनी आधार

  • सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा 11 की व्याख्या-IV (Explanation IV) में इसका उल्लेख है। 
  • इसका संबंध Order II Rule 2 CPC से भी माना जाता है। 

"कोई भी विषय जो पूर्व वाद में प्रतिरक्षा (Defence) या आक्रमण (Attack) के आधार के रूप में उठाया जा सकता था अथवा उठाया जाना चाहिए था, उसे उस वाद में प्रत्यक्ष एवं सारभूत रूप से विवादित विषय माना जाएगा।"

आवश्यक शर्तें

रचनात्मक प्रतिन्याय लागू होने के लिए —

  1. दोनों मामलों के पक्षकार समान हों। 
  2. दोनों मामलों का मूल विवाद या कारण समान हो। 
  3. नया मुद्दा पहले मुकदमे में उठाया जा सकता था। 
  4. पहले मुकदमे में सक्षम न्यायालय द्वारा अंतिम निर्णय दिया जा चुका हो। 
  5. पूर्व निर्णय गुण-दोष (Merits) के आधार पर हुआ हो। 

उदाहरण

  • मान लीजिए किसी व्यक्ति ने भूमि स्वामित्व को लेकर मुकदमा दायर किया, लेकिन उसी भूमि से संबंधित कब्जे (Possession) का दावा नहीं किया।
  • बाद में यदि वह व्यक्ति कब्जे के अधिकार के आधार पर नया मुकदमा दायर करता है, जबकि वह दावा पहले मुकदमे में किया जा सकता था, तो न्यायालय Constructive Res Judicata के आधार पर उस मुकदमे को खारिज कर सकता है।

प्रमुख न्यायिक निर्णय

1. कामेश्वर परशाद बनाम राजकुमारी रुत्तुन कोर (1892) (Kameswar Pershad v. Rajkumari Ruttun Koer)

  • इस मामले में पहली बार यह सिद्धांत स्पष्ट रूप से प्रतिपादित किया गया कि जिन मुद्दों को पहले मुकदमे में उठाया जा सकता था, उन्हें बाद में नहीं उठाया जा सकता। 

2. दरियाओ और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य Daryao v. State of Uttar Pradesh

  • सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि न्यायिक निर्णयों की अंतिमता संविधान और विधि शासन का महत्वपूर्ण तत्व है। 

3. उत्तर प्रदेश राज्य बनाम नवाब हुसैन State of Uttar Pradesh v. Nawab Hussain

  • न्यायालय ने माना कि यदि कोई पक्षकार किसी महत्वपूर्ण आधार को पहले मुकदमे में नहीं उठाता, तो बाद में उसे उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 

4. फॉरवर्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाम प्रभात मंडल (Forward Construction Co. v. Prabhat Mandal)

  • इस निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यह सिद्धांत रिट याचिकाओं पर भी लागू हो सकता है। 

महत्व

  • न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम करता है। 
  • एक ही विवाद पर बार-बार मुकदमेबाजी रोकता है। 
  • न्यायिक निर्णयों की स्थिरता और अंतिमता सुनिश्चित करता है। 
  • न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकता है। 
  • न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाता है। 

निष्कर्ष

  • रचनात्मक प्रतिन्याय (Constructive Res Judicata) न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी पक्षकार अपने दावों या तर्कों को जानबूझकर अलग-अलग चरणों में प्रस्तुत करके न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग न करे। 
  • यह सिद्धांत न्यायिक दक्षता, निष्पक्षता और निर्णयों की अंतिमता को सुदृढ़ बनाता है तथा विधि शासन (Rule of Law) को मजबूत करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR