New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जीएसटी सुधार 2025

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 3: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।)

संदर्भ

  • GST (वस्तु एवं सेवा कर) 1 जुलाई 2017 से लागू हुआ था। यह स्वतंत्रता के बाद सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार है। 8 वर्षों में डिजिटलीकरण और दर युक्तिकरण के साथ यह भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली की रीढ़ बन चुका है।
  • प्रधानमंत्री ने "अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार" की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य:
    • आम आदमी का बोझ कम करना
    • व्यवसायों के लिए सरल अनुपालन
    • किसानों, एमएसएमई, युवाओं और मध्यम वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाना

नई GST संरचना

  • पुरानी दरें (12% और 28%) हटाई गईं।
  • अब केवल दो स्लैब होंगे: 5% और 18%
  • लक्ज़री और हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स लगाया गया।
  • नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

नई कर संरचना के 7 स्तंभ

  1. सरलीकृत 2-स्तरीय संरचना
  2. डिजिटल फाइलिंग और त्वरित रिफंड
  3. आवश्यक वस्तुओं पर कम दर
  4. एमएसएमई और स्टार्टअप को प्रोत्साहन
  5. राज्य राजस्व का संरक्षण
  6. घरेलू उपभोग और उत्पादन में वृद्धि
  7. कराधान में पारदर्शिता और निष्पक्षता

क्षेत्र-वार नई कर संरचना 

1. खाद्य और घरेलू सेक्टर

  • दूध, पनीर जैसे उत्पाद: 0% जीएसटी
  • साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, साइकिल: 5% जीएसटी
  • पैकबंद खाद्य (नमकीन, सॉस, पास्ता, चॉकलेट, कॉफी): 5% जीएसटी
  • टीवी, एसी, डिशवॉशर: 28% → 18%

2. गृह निर्माण एवं सामग्री

  • सीमेंट: 28% → 18%
  • संगमरमर, ग्रेनाइट, ईंटें: 12% → 5%
  • लकड़ी पैकिंग, बांस फर्श: 12% → 5%

3. ऑटोमोबाइल सेक्टर

  • छोटी कारें, दोपहिया (≤350 सीसी): 28% → 18%
  • बस, ट्रक, तिपहिया, ऑटो पार्ट्स: 28% → 18%

4. कृषि सेक्टर

  • ट्रैक्टर: 12% → 5%
  • टायर व पार्ट्स: 18% → 5%
  • सिंचाई उपकरण, हार्वेस्टर, थ्रेशर: 12% → 5%
  • जैव-कीटनाशक व प्राकृतिक मेन्थॉल: 12% → 5%

5. सेवा सेक्टर

  • होटल (7,500 प्रतिदिन तक): 12% → 5%
  • जिम, सैलून, योग सेवाएँ: 18% → 5%

6. खिलौने, खेल और हस्तशिल्प

  • मानव निर्मित फाइबर और यार्न: 18%/12% → 5%
  • हस्तशिल्प की मूर्तियाँ, पेंटिंग: 12% → 5%
  • लकड़ी/धातु/कपड़ा खिलौने: 12% → 5%

7. शिक्षा क्षेत्र

  • अभ्यास पुस्तिकाएँ, पेंसिल, क्रेयॉन, इरेज़र, शार्पनर: 0%
  • ज्यामिति बॉक्स, स्कूल डिब्बे: 12% → 5%

8. चिकित्सा क्षेत्र

  • 33 जीवन रक्षक दवाएँ, डायग्नोस्टिक किट: 12% → 0%
  • अन्य दवाएँ (आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी): 12% → 5%
  • चश्मे: 28% → 5%
  • ऑक्सीजन, थर्मामीटर, सर्जिकल उपकरण: 12-18% → 5%

9. बीमा क्षेत्र

  • जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर 0% जीएसटी
  • विशेष लाभ: वरिष्ठ नागरिकों और परिवार फ्लोटर योजनाओं पर भी छूट।

प्रमुख लाभ

  • कम कीमतें, अधिक बचत उपभोग बढ़ेगा
  • एमएसएमई को सहारा लागत कम और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी
  • सरल अनुपालन विवाद कम, रिफंड तेज़
  • राजस्व वृद्धि बेहतर अनुपालन से संग्रह बढ़ेगा
  • स्वास्थ्य व बीमा सुरक्षासभी तक वित्तीय और स्वास्थ्य कवरेज

जीएसटी: चुनौतियाँ और उपलब्धियाँ

पूर्व-जीएसटी समस्याएँ (वैट युग)

  • अलग-अलग राज्यों में अलग कर दरें
  • दोहरे कराधान और अतिरिक्त शुल्क
  • रिटर्न और ऑडिट नियम जटिल
  • कर चोरी और दुरुपयोग अधिक

जीएसटी की उपलब्धियाँ

  • 17 कर और 13 उपकर → एक कर
  • कर पर कर की समस्या खत्म
  • एकल राष्ट्रीय बाजार
  • कर आधार (2017: 66.5 लाख → 2025: 1.51 करोड़)
  • राजस्व वृद्धि: FY 2024-25 → 22.08 लाख करोड़

निष्कर्ष

GST सुधार 2025 आम आदमी और व्यवसाय दोनों के लिए ऐतिहासिक कदम है। यह कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और विकास-उन्मुख बनाएगा। 22 सितंबर 2025 से लागू होकर यह "समावेशी समृद्धि और आर्थिक परिवर्तन" का मार्ग प्रशस्त करेगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR