New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

17 सितंबर, 2025 को केंद्र सरकार ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत की।

अभियान का उद्देश्य 

  • महिलाओं, किशोरियों व बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मज़बूत करना
  • महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, जैसे- एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की व्यापक जाँच सुनिश्चित करना
  • मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए टीकाकरण प्रयासों और पोषण संबंधी लाभों को बढ़ावा देना
  • पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सशक्त पोर्टल के माध्यम से वास्तविक समय की निगरानी पर काम करना

  • उद्घाटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 
  • संचालन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) के संयुक्त नेतृत्व में 
  • यह स्वास्थ्य अभियान 2 अक्तूबर, 2025 को गांधी जयंती तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम 

  • इस अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देश भर में स्वास्थ्य शिविरों और सुविधाओं के माध्यम से निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण को बढ़ावा देगा। 
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पोषण माह की गतिविधियों को अभियान के साथ एकीकृत करने के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को संगठित करेगा। 
  • महिलाओं व किशोरियों की स्वास्थ्य और पोषण संबंधी ज़रूरतों को समग्र तथा समन्वित तरीके से पूरा करने के लिए दोनों मंत्रालय संयुक्त रूप से एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। 

अभियान का महत्त्व

  • सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक व उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में 
  • गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक एवं सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान व उपचार के संबंधों को मज़बूत करने में 
  • प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु व किशोर स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देने में 
  • मोटापे पर विशेष ज़ोर देते हुए समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR